Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / बुलंदशहर में मनाई गई भगवान श्री शनिदेव जयंती, स्वामी सत्येंद्र जी ने भी दिया भक्तों को आशीर्वाद

बुलंदशहर में मनाई गई भगवान श्री शनिदेव जयंती, स्वामी सत्येंद्र जी ने भी दिया भक्तों को आशीर्वाद

शनि जयंती के उपलक्ष्य में सत्यसाहिब स्वामी सत्येंद्रजी महाराज के सत्यास्मी मिशन के तत्वाधान में दिनांक 20/05/2023 को शनि मंदिर, कचहरी रोड से भगवान शनि देव की शोभा यात्रा पूरे हर्षोल्लास और धूम धाम से निकाली गई। यात्रा सुबह 7.00 बजे मंदिर से प्रारंभ की गई। यात्रा का प्रारंभ सत्य साहिब स्वामी सत्येंद्र जी महाराज द्वारा शनि देव जी की आरती से हुआ।
यात्रा श्री शनि पीठ, कोर्ट रोड से शुरू हो कर काला आम से डिप्टी गंज, अंसारी रोड, से काला आम, और डीएम कॉलोनी से होते हुए नुमाईश मैदान से चलकर शहर के मुख्य मार्ग से निकाली गई।

इस दौरान बड़ी संख्या में पुरुष, महिला और बच्चों ने भाग लिया और श्री शनि देव भगवान की जय जयकर के नारे लगाए।
यात्रा के दौरान प्रसाद वितरण भी किया गया। नगर भ्रमण में उपरांत शोभा यात्रा का समापन श्री शनि पीठ, कोर्ट रोड पर हुआ।


श्री शनि देव जी महाराज को प्रसाद में बने चने, आलू की सब्जी, पूरी, हलवा और मीठे जल का भोग लगाया गया।
भगवान को भोग लगाने के उपरांत विगत वर्षो की भांति अखंड भंडारे का प्रारंभ सुबह 10.00 से किया गया। जिसमें सभी को
प्रसाद में बने चने, आलू की सब्जी, पूरी, हलवा और मीठ जल वितरित किया गया। भंडारे का कार्यक्रम शाम तक निरंतर चला।
स्वामी सत्येंद्र जी ने सभी भक्तो को शनि जयंती की शुभकामनाएं दी और बताया कि हिंदू धर्म में शनि देव का महत्वपूर्ण स्थान है।
शनि देव को कर्म फल दाता के रूप में माना जाता है। सनातन परंपरा में शनि देव के जन्मोत्सव को शनि जयंती के रूप में विशेष महत्व बताया है। भगवान शनि देव को ले कर आम लोगो के मन में काफी भ्रांतियों भी है। जो लोगो को इनसे जुड़ने से डरते हैं।
मान्यता है कि शनि जयंती के दिन शनि देव की विधिवत पूजा अर्चना से साढ़े साती और ढैया के कारण मिलने वाले कष्ट कम हो
जाते है। शनि देव को सरसो का तेल और काला तिल मंदिर अर्पित भक्तो के लिए लाभकर है।
भगवान शनि देव का मंत्रः ॐ शं शनिश्चराय नमः के जप से विशेष लाभ मिलता है।कार्यक्रम के आयोजन में सत्यास्मी मिशन के सभी सदस्यों,शनि महंत मोहित जादोन,शिव कुमार गुल्ला भाई,डा संजय तोमर,राजकरण सिंह,रिंकू सिंह,वीरेंद्र नेगी जी,अनिल यादव पूर्व डीजीसी,अरविंद शर्मा,मोहन प्रकाश घंसल,पुरुषोत्तम घंसल,तनूज कुमार,मोहनीश शर्मा,राजू,बलराज तोमर,हेमेंद्र तोमर,दुजेंद तोमर,राजीव,सौरभ सिंह,श्रीमती शशि डांगर,उमा तोमर,मीरा यादव,मनोरमा सिंह,राजबाला शर्मा,नीरज शर्मा,आशा शर्मा,मोनिका विकल,सरिता सिंह,मीतू,उषा यादव,हरमेंद्री राठी,निशी शर्मा आदि अनेक भक्तों ने सेवा दी।

Khabar 24 Express


Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

प्रभाग 35 में ऐतिहासिक जीत Sandeep Gawai के साथ चारों कैंडिडेट विजयी

प्रभाग 35 से इस वक्त की सबसे बड़ी और पक्की खबर सामने आ चुकी है। …

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading