
डूंगरपुर के 112 परिवारों के खुशखबरी लेकर आया. 112 परिवारों को सीएम आवास योजना में बने फ्लैट की नगरपरिषद की तरफ़ से चाबी सौंपी गई. घर मिलने पर खुशी देखी गई. सीएम आवास योजना 2015 में डूंगरपुर शहर के वसुंधरा विहार कॉलोनी में 360 आवास बनाने मंजूरी मिली थी. इन 360 आवास के लिए लॉटरी डाली गई थी.
अब 360 आवास में से 117 आवास बनकर तैयार हो चूके है. आज डूंगरपुर नगर परिषद में भाजपा के बोर्ड के 2 साल पूरे होने पर 112 परिवारों को नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, सभापति अमृत कलासुआ के हाथों शहरी सरकार के 2 साल का कार्यकाल पूर्ण होने घर की चाबी देकर इन परिवारों सौगात गई. वही, पांच मकानों के कागजातों में कमी रह गई है. जिसके चलते इन परिवारों घर की चाबी नहीं मिल पाई. यानी के की 112 परिवारों की होली अपने सपनों के घर में बनेगी !
शेष बचे आवास दीवाली तक मिलने की उम्मीद
तैयार आवासों में लाइट, बिजली, पानी व सड़क की सुविधाएं हो चुकी हैं, लेकिन शेष 243 आवासों के लिए पाइप लाइन कनेक्शन के लिए पीएचडी ने 131.52 लाख रुपए की मांग की है. बजट के अभाव में नगर परिषद ने आरयूडीएसआई सीओ विभाग जयपुर से ऋण राशि की मांग की है. उम्मीद है कि ऋण मिलने के बाद दीवाली तक शेष आवासों को भी तैयार कर उनके मालिकों को सौंप दिए जाएंगे!
2017 में लॉटरी निकली, मार्च 2022 में देने थे
सीएम जन आवास योजना 2015 के तहत 360 फ्लेटों की योजना आई थी. लॉटरी 20 नवंबर 2017 को निकाली गई. फ्लेटों का निर्माण शुरू किया गया, जो कि मार्च 2022 में तैयार कर लोगों को प्रदान करने थे. लेकिन अभी सिर्फ 117 फ्लेट ही तैयार हुए हैं. शेष फ्लेट दीवाली तक देने की तैयारी है।
ब्यूरो रिपोर्ट, जगदीश तेली, डूँगरपुर – राजस्थान
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7