Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Bollywood / राखी सावंत की मां का निधन, कैंसर से जूझ रही थी जया भेड़ा, फुट फूटकर रोई राखी सावंत

राखी सावंत की मां का निधन, कैंसर से जूझ रही थी जया भेड़ा, फुट फूटकर रोई राखी सावंत

राखी सावंत की मां जया भेड़ा अब इस दुनिया में नहीं रहीं। शनिवार को 8 बजकर 30 मिनट पर उन्होंने आखिरी सांस ली। वो करीब तीन साल से कैंसर से जंग लड़ रही थीं। कुछ दिनों पहले उन्हें ब्रेन ट्यूमर हो गया था, जिसके बाद उनकी हालत खराब होती चली गई। वो मुंबई के टाटा मेमोरियल कैंसर हॉस्पिटल में एडमिट थीं, जहां उनका इलाज चल रहा था। नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से बातचीत में राखी सावंत के बेहद करीबी फैमिली फ्रैंड वाहिद अली खान ने इस दुखद खबर को कंफर्म किया है। रविवार को राखी की मां के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार होगा।

राखी सावंत ने भी हमारे सहयोगी ईटाइम्स से इस दुखद खबर के बारे में बताते हुए कहा, ‘मां अब नहीं रही।’ उन्होंने बताया कि मां का मल्टी ऑर्गन फेल हो गया था और वो बहुत क्रिटिकल थीं। कैंसर, किडनी और लंग्स में फैल गया। ये बताते हुए राखी बेसुध होकर रोने लगीं।

हॉस्पिटल से राखी का वीडियो सामने आया है, जिसमें वो अपनी मां के पार्थिव शरीर के साथ फूट-फूटकर रोती दिख रही हैं। उनकी ये हालत देख उनके फैंस की आंखें भी नम हो गई हैं।

Bureau Report : Akhil Agrawal


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading