Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Bollywood / Breaking News : राखी सावंत गिरफ्तार, कॉन्ट्रोवर्शियल क्वीन शर्लिन चोपड़ा ने कराई थी एफआईआर

Breaking News : राखी सावंत गिरफ्तार, कॉन्ट्रोवर्शियल क्वीन शर्लिन चोपड़ा ने कराई थी एफआईआर

पोर्न स्टार शर्लिन चोपड़ा और ड्रामा क्वीन राखी सावंत की लड़ाई ने अब एक नया मोड़ ले लिया है। राखी सावंत को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

हाल ही में आदिल खान दुर्रानी से शादी रचाने वालीं बॉलीवुड अभिनेत्री राखी सावंत (Rakhi Sawant) एक बार फिर से मुसीबत में फंस गई हैं। मुंबई पुलिस ने बॉलीवुड की ‘ड्रामा क्वीन’ अभिनेत्री राखी सावंत को हिरासत में ले लिया है और थाने में उनसे पूछताछ जारी है। राखी सावंत पर आरोप है कि उन्होंने कुछ समय पहले मॉडल एक्ट्रेस और पोर्नस्टार शर्लिन चोपड़ा की आपत्तिजनक फोटो और वीडियो को सर्कुलेट किया था।

पुलिस के मुताबिक, अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा की शिकायत के बाद राखी सावंत को लगातार पूछताछ के लिए बुलाया जा रहा था, लेकिन वो नहीं आ रहीं थीं। इसके बाद आज पुलिस की एक टीम उनके घर गई और उन्हें डिटेन करके अंबोली पुलिस स्टेशन ले आई. फिलहाल, पुलिस स्टेशन में राखी सावंत से पूछताछ की जा रही है।

बता दें कि शर्लिन शर्लिन बॉलीवुड की कुछ फिल्मों व बिगबॉस में नजर आ चुकी हैं। लेकिन बॉलीवुड में शर्लिन चोपड़ा सफल नहीं हो पाई। शर्लिन ने प्ले बॉय मैगज़ीन के लिए न्यूड फोटो शूट किया है। साथ ही शर्लिन कामसूत्र 3डी में काम कर चुकी हैं इस फ़िल्म में भी शर्लिन के न्यूड शीन थे। इसके अलावा शर्लिन चोपड़ा की एक मोबाइल एप्लीकेशन भी थी जिसमें वो सब्सक्राइबर्स के सामने बिना कपड़ों के आती थी। इसके बाद शर्लिन चोपड़ा को पोर्न स्टार की संज्ञा दी जाने लगी। शर्लिन के ऊपर अश्लीलता फैलाने के भी आरोप लगे हैं।

इतना ही नहीं शर्लिन चोपड़ा की राजनीतिक नजदीकियां भी बताई जाती हैं। शर्लिन अपने ट्वीटर हैंडल से विपक्ष पर निशाना साधती रहती हैं। साथ हैं साथ ही भाजपा के पक्ष में ट्वीट करती हैं।

ब्यूरो रिपोर्ट : खबर 24 एक्सप्रेस


Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

प्रभाग 35 में ऐतिहासिक जीत Sandeep Gawai के साथ चारों कैंडिडेट विजयी

प्रभाग 35 से इस वक्त की सबसे बड़ी और पक्की खबर सामने आ चुकी है। …

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading