Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / बागेश्वर धाम सरकार उर्फ पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री चोर, लुटेरा, भगौड़ा निकला? आखिर क्या है बाबा की सच्चाई, जाने इस रिपोर्ट में

बागेश्वर धाम सरकार उर्फ पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री चोर, लुटेरा, भगौड़ा निकला? आखिर क्या है बाबा की सच्चाई, जाने इस रिपोर्ट में

बागेश्वर धाम सरकार के नाम से प्रसिद्द पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री इन दिनों काफी सुर्खियों में है। खास बात यह है कि बाबा सूर्खियों में तो काफी वक़्त से है। बाबा का प्रचार वाकायदा पीआर एजेंसी के द्वारा होता है। लेकिन जबसे बाबा नागपुर से भागा तब से इस भगौड़े की सच्चाई हर कोई जानना चाहता है।

बाबा भगवान की आड़ में जमीन हड़पने का काम कर रहा है, लोगों को उल्लू बनाकर पैसा लूटने का काम कर रहा है। बागेश्वर धाम वाले धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री और उसके सहयोगियों पर आरोप है कि उन्होंने श्मशान, तालाब, पहाड़, सामुदायिक भवन सब कब्जा लिया है और कई लोगों की ज़मीनों पर भी उसकी नज़र है। वहीं शिकायत करने वालों को जान से मारने की धमकी मिलती है।

.

बता दें कि नागपुर में एक कार्यक्रम के दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के खिलाफ महाराष्ट्र के जादूटोना विरोधी कानून के तहत कार्रवाई की मांग हुई और चुनौती दी गई कि अगर वो वाकई सबके बारे में सब जान लेता है, तो अंधश्रद्धा उन्मूलन समीति के सामने आएं। अगर वो जीत गया, तो उसे 30 लाख रुपये दिये जाएंगे। इल्ज़ाम है कि धीरेंद्र शास्त्री ने चैलेंज स्वीकार नहीं किया और जो कार्यक्रम 13 जनवरी तक चलना था, लेकिन उसे 11 जनवरी को ही वहां से भागना पड़ा।

बाबा से जब इस बारे में पूंछा गया तो उसने बेहद ही भौंडे अंदाज में जबाव दिया। वैसे बाबा विवादों में भी रहा है। पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के ऊपर सरकारी जमीन हड़पने, लोगों की जमीन पर जबरन कब्जा करने के भी आरोप लगे हैं।

बाबा दावा करता है कि भगवान हनुमान की शक्तियां उसमें हैं और भगवान स्वयं आकर बाबा को सब बता कर जाते हैं। इसी को लेकर अंधश्रद्धा उन्मूलन समीति ने बाबा को चुनौती दे डाली उन्होंने कहा कि अगर पंडित धीरेंद्र शास्त्री में वाकई कोई चमत्कारिक शक्तियां हैं तो बाबा हमारे सामने आए या हम उसके सामने आ जाते हैं और बाबा चमत्कार दिखाए और सिद्ध करे कि उसमें चमत्कारिक शक्तियां हैं। खैर सिद्ध विद्ध क्या करना था बाबा नागपुर से भाग खड़ा हुआ।

बाबा जो बताता है ऐसे बहुत से बाबा हैं जो किसी अनजान के बारे में भी बहुत कुछ बता देते हैं। बाबा ही नहीं बल्कि बहुत से ऐसे लोग हैं जो आपके बारे में बिना कुछ जाने बहुत कुछ बता सकते हैं। यहां तक कि वो आपसे अपने मुताबिक काम करवा सकते हैं। इन्हें माइंड रीडर कहते हैं। ऐसी ही एक माइंड रीडर हैं सुहानी शाह। सुहानी किसी के बारे में भी एक दम सटीक जबाव देती हैं जबकि वो उसके बारे में पहले से कुछ भी न जानती हो। सुहानी के तमाम वीडियो सोशल मीडिया पर देखे जा सकते हैं।

.

न्यूज़ 18 इंडिया की भी एक रिपोर्ट बाबा के ऊपर आयी थी। प्रोग्राम का नाम था “आधी हकीकत आधा फसाना” आप इसे चैनल के यूट्यूब पर भी देख सकते हैं। इसमें भी बाबा के दावों की पड़ताल हुई और जो अंत में हुआ वो भी सबके सामने निकलकर आ गया। यानि बाबा का चमत्कारों के प्रति दावा गलत साबित हुआ।

बाबा के पास कोई चमत्कारिक शक्ति नहीं है और न ही वो किसी का भला कर सकता है। बाबा भगवान हनुमान के नाम पर लूट मचा रहा है, लोगों को पागल बना रहा है। बाबा के बागेश्वर धाम में हज़ारों लाखों की संख्या में लोग आते हैं। बड़े-बड़े अधिकारियों समेत बाबा के आश्रम में नेता, मंत्री सभी नतमस्तक होते हैं।

अब आप खुद सोच सकते हैं कि बाबा के ऊपर किसकी कृपा है। नेता मंत्री बाबा के पास अपना भविष्य दिखाने के लिए नहीं बल्कि बचाने के लिए आते हैं। बाबा के पास हज़ारों लाखों की संख्या में भीड़ आती है और यही भीड़ नेताओं की चाहत होती है। लेकिन इस खेल में फंसते हैं आप लोग।

और अंत में…
भगवान पर भरोसा रखिये, अपने ऊपर भरोसा रखिये। ऐसे पाखंडी न तो किसी का भला कर पाए हैं और न ही इनमें ऐसी कोई दिव्य शक्ति होती है जो चमत्कार कर सके। बाबा अपने यूट्यूब या सोशल मीडिया पर सिर्फ वही वीडियो अपलोड करवाता है जो बाबा के मुताबिक बनाई गई हों या फर्जी भक्तों की मदद से तैयार की गई हों। इसके बाद इन्हें सोशल मीडिया की मदद से बाबा के चमत्कारों के रूप में प्रोमोट किया जाता है। बस यही बाबा की दुकानदारी है और बाबा के बेहद ही घटिया प्रचार में लोग आसानी से फंस जाते हैं।

ब्यूरो रिपोर्ट : मनीष कुमार अंकुर


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading