Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / बांसवाड़ा में पत्नी अपने परिचित के साथ मौसी के घर गई, तो पति ने पत्नी को बांधकर किया ये काम

बांसवाड़ा में पत्नी अपने परिचित के साथ मौसी के घर गई, तो पति ने पत्नी को बांधकर किया ये काम

पत्नी को पेड़ से बांधकर पति ने चटकाए डंडे : हर सेकंड में एक डंडा मारा, पुराने परिचित के साथ मौसी सास के घर गई थी युवती।

घाटोल, जिला बांसवाड़ा : युवती को उसके पुराने परिचित युवक के साथ देखकर आपा खोए पति पत्नी को पेड़ से बांधकर जमकर डंडे चटकाए। पति के भाई-बंधुओं ने युवक को भी पेड़ से बांध दिया। इसका वीडियो बीती रात से वाायरल हो रहा है, जिसमें युवक उसकी पत्नी को पीटते हुए दिख रहा है। वीडियो में युवक ने हर सेकंड में एक डंडा मारते हुए युवती पर बेरहमी से कुल 9 डंडे मारे। बाद में युवक की भी जमकर पिटाई की। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने वीडियो की लोकेशन के साथ आरोपी और पीड़िता को रात करीब 2 बजे ट्रेस किया। इसके बाद पीहर में पिता के घर मौजूद युवती से रातों रात FIR ली। वहीं सुबह के समय आरोपी पति सहित पंाच जनों की गिरफ्तारी की। वारदात की शुरुआत शक से हुई, जब युवती उसके पुराने परिचित ड्राइवर को साथ लेकर पति की मौसी सास के घर घूमने गई थी। मौसी उस युवक को पहले से जानती थी, जिसने प्रेम प्रसंग का अंदेशा जताते हुए युवती और पुराने परिचित युवक को रात में उसके घर पर रोके रखा और सुबह पति और ससुराल वालों को युवती के साथ दूसरे युवक के होने की बात बताई। 

बांसवाड़ा SP राजेश कुमार मीणा ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर लड़की, वारदात के समय उसके साथ मौजूद युवक और आरोपियों की पहचान कर ली गई है। वहीं घाटोल DSP कैलाशचंद्र बोरीवाल ने बताया कि मामले की शुरुआत 6 दिन पहले हुई, जब हेरो गांव (ससुराल) हाल पिता के घर मिया का पाड़ला निवासी चंपा उर्फ गट्‌टू कटारा उसके निजी काम से 24 जुलाई को घाटोल कस्बे में गई थी। तभी उसकी मुलाकात गोर्द्धन पड़ौली (निचलापाड़ा) निवासी उसके पुराने मित्र देवीलाल पुत्र शांति मईड़ा से हुई। युवती ने पुलिस को बताया कि वहां पर उसने देवीलाल को उसकी मासी सास के घर मुड़ासेल छोड़ने की बात कही। पेशे से ड्राइवर देवीलाल ने उसे उसकी मासी सास के घर छोड़ा, जहां शक के आधार पर मासी सास ने उसे बंधक बना लिया। बाद में इसकी सूचना उसके पति हेरो निवासी महावीर कटारा को दी। इसके बाद पति और ससुर सहित घर के अन्य लोग उसे क्रूजर जीप में लेकर ससुराल आए। वारदात में मामा ससुर के दो लड़कों के साथ तीन जने भी शामिल थे। 

सात घंटे तक पेड़ से बांधे रखा

पीड़िता ने आरोप लगाया कि जीप से लाने के बाद आरोपियों ने उसके साथ देवीलाल को पेड़ से बांध दिया। इसके बाद पति महावीर, जेठ कमलेश, जेठानी संुका एवं मामा ससुर के लड़कों ने लकड़ी, डंडों और जूतों से जमकर मारपीट की। करीब 7 घंटे तक पेड़ से बांधकर वारदात करते रहे। इसके बाद सामाजिक स्तर पर भांजगड़ा (समझौता) कर देवीलाल से रुपए (कितने रुपए लिए इसका शिकायत में जिक्र नहीं है) लिए। इसके बाद देवीलाल उसके घर चला गया, जबकि आरोपी पति महावीर ने 25 जुलाई की शाम करीब 7 बजे उसे पीहर में पिता के घर छोड़ा। बदमाशों ने दोनों के पिछवाड़े पर जमकर चोटें पहुंचाई हैं।


ब्यूरो रिपोर्ट, जगदीश तेली, डुंगरपुर


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading