
नूंह पुलिस ने अवैध खनन की जांच कर रहे डीएसपी पर ट्रक चढ़ाकर उनकी हत्या करने के आरोपी चालक को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। वह राजस्थान के भरतपुर में अपने रिश्तेदारों के यहां छिपा था।
पुलिस ने बताया कि मामले का मुख्य आरोपी सब्बीर उर्फ मित्तर राजस्थान के भरतपुर जिला से गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले मामले का एक अन्य आरोपी ट्रक क्लीनर इक्कर भी गिरफ्तार किया जा चुका है।
नूंह के पुलिस अधीक्षक (एसपी) वरुण सिंगला ने बताया, ”हमने मुख्य आरोपी सब्बीर उर्फ मित्तर को भरतपुर के पहाड़ी थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी (30) पचगांव का रहने वाला है। वह अपने रिश्तेदारों के पास चला गया था। हम उसके अन्य साथियों को पकड़ने का प्रयास कर रहे हैं।”
अवैध खनन की जांच करते समय तावड़ू डीएसपी सुरेंद्र सिंह की मंगलवार को ट्रक चढ़ाकर हत्या कर दी गई थी। अवैध खनन कर पत्थर ले जा रहे ट्रक को उन्होंने रुकने का इशारा किया था। डीएसपी अरावली पहाड़ियों के निकट अवैध खनन के खिलाफ छापेमारी करने तावड़ू के निकट पचगांव गए थे।
ब्यूरो रिपोर्ट : खबर 24 एक्सप्रेस, नूह मेवात
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7