
राधा कृष्ण गौशाला वमासा के सहयोगार्थ साध्वी श्रद्धा गोपाल सरस्वती माही दीदी के मुखारविंद होने वाली गौ कृपा कथा का शुभारंभ सोमवार को गांव के गायत्री नगर में हुआ। गौ कथा से पूर्व गांव में 5100 कलशों के साथ सुबह कलश यात्रा निकाली गई। सुबह हजारों गौ भक्तों ने गौमाता व भगवान राम के जयकारों के साथ राणा पूंजा चौराहा से रवाना हुईं जो गांव के मुख्य मार्ग से होकर पुनः गायत्री नगर पहुंची। कलश यात्रा में ग्रामीणों व गौ भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा था। मुख्य मार्ग पर ग्रामीणों की और पुष्प वर्षा कर कलश यात्रा का स्वागत किया। वही भक्तों के लिए महाप्रसादी का भी प्रबंध किया गया है।
गौ कथा में माही दीदी ने सभी देवताओं का आह्वान करते हुए कहा कि गौ के रोम रोम में देवों का वास है।
जन्म जन्मांतर को पुण्य से मनुष्यो को सत्ससंग का लाभ मिलता है और सत्संग से विवेक की जागृति पैदा होती है।
बिना विवेक के हमे उचित अनु उचित का ज्ञान नहीं हो सकता हैं।अतः मनुष्य जीवन में सत्संग अति आवश्यक है।
लीलावतारी संत मावजी महाराज की महिमा का गुणगान करते हुए वागड़ की भूमि को वृंदावन बताया ।
साध्वी माही दीदी ने कहा कि गौ कथा की शुरुआत भगवान वराह अवतार से हुई इसके श्रवण से मनुष्य के दुखों का नाश होता है वही संतो के श्राप व पूर्वजन्म के पापों से हमें मुक्ति मिलती ।
यह संसार सुख का सागर है पर सही मार्ग हमे तलाश ना होगा। मनुष्य अपना सुख पेसो में, आलीशान मकान, सोने चांदी के आभूषणों, संतानों में खोजता है पर धनवानों को कभी चेन की नींद नहीं आई वे अपने तन में कई बीमारियां लेकर चलते हैं बिना दवा के भोजन भी नहीं सकते जबकि एक मजदूर को देख लो जो आराम से अपना जीवन यापन कर लेता है ।
रावण की लंका सोने की होने के बाद भी वह कभी सुखी नहीं रहा ।मनुष्य का सुख सोने चांदी के आभूषणों में न होकर सत्संग व गौ सेवा में है।
कथा के प्रथम दिन सभी देवताओं के आह्वान के साथ गौ माता की महिमा का बखान किया गया । कथा से पूजन पंडित प्रतिक भट्ट, व सुरेश चोबिसा के आचार्यत्व में हुआ। मुख्य कलश विजेंद्र मांगू कलाल ने लिया। इस अवसर पर आयोजन समिति के अध्यक्ष चम्पालाल जोशी, गौ शाला वमासा के मुख्य संरक्षक विरेंद्र सिंह पंवार चिमन पटेल, लीलाराम पंचाल राजेश टिलोत विधायक गोपीचंद मीणा सांसद कनकमल कटारा,सागवाड़ा प्रधान ईश्वरलाल चरपोटा विभाग प्रचारक विकासराज भुवन मुकुंद पंड्या पिंडावल सरपंच रेखा मीणा उप सरपंचएसबी उपाध्याय सहित साबला थाना प्रभारी मनीष कुमार खोईवाल चौकी प्रभारी गिरिराज सिंह मय जाप्ता मौजुद रहे। गौ सेवा समिति पिंडावल के सभी कार्यकर्ताओं ने मौजुद रहकर सहयोग किया।
ब्यूरो रिपोर्ट : जगदीश तेली, साबला
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7