
एक्सपर्ट्स और कई शोध में यह दावा किया गया है कि रोजाना खाए जाने वाले कुछ खाद्य पदार्थ सीधे रूप से खून के स्वास्थ्य को प्रभावित करते हैं। इनमें ब्लड प्रेशर बढ़ना सबसे आम समस्या है, इससे आपको हार्ट अटैक, हार्ट फेलियर, किडनी खराब होना आदि गंभीर बीमारियों का खतरा होता है। अगर आप खून को साफ और स्वच्छ रखना चाहते हैं, तो आपको तुरंत रोजाना खाई जाने वाली इन चीजों से परहेज करना चाहिए।
मीठा चीजों का अधिक सेवन न केवल मोटापा से बल्कि डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर से भी जुड़ा है। कई अध्ययन इस बात की पुष्टि करते हैं कि मीठी चीजें नमकीन चीजों के मुकाबले अधिक ब्लड प्रेशर बढ़ाती हैं। अगर आपको स्वस्थ रहना है, तो मीठी चीजों का कम सेवन करें या न करें।
एक रिपोर्ट के अनुसार, नमकीन चीजों में सोडियम पाया जाता है, जो ब्लड प्रेशर बढ़ने का सबसे बड़ा एक कारण है। प्रोसेस्ड और फास्ट फूड में आमतौर पर अत्यधिक मात्रा में सोडियम होता है। आपको खून को साफ रखने के लिए तुरंत पिज्जा-बर्गर जैसी चीजों का सेवन बंद कर देना चाहिए।
कभी-कभार मीठा पेय पीना ठीक हो सकता है लेकिन हमेशा चीनी से भरपूर ड्रिंक्स पीने से ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है। यह चीजें सीधे रूप से खून पर असर डालती हैं। इसके अलावा कई ड्रिंक्स में कैफीन भी होता है, जो ब्लड प्रेशर को बढ़ा सकता है।
रेड मीट किसी व्यक्ति का रक्तचाप बढ़ा सकता है। शरीर में रेड मीट के चयापचय की प्रक्रिया से ऐसे यौगिक भी निकलते हैं जो रक्तचाप को और भी अधिक बढ़ाते हैं। एक्सपर्ट्स मानते हैं कि इसके बजाय आपको दुबला मांस खाना चाहिए। मांस का रंग जितना लाल होगा उससे ब्लड प्रेशर बढ़ने की संभावना उतनी ही अधिक होगी।
पैकेज फूड देखने में हेल्दी लग सकते हैं लेकिन यह सीधे रूप से खून के स्वास्थ्य को प्रभावित करते हैं। अगर आप हमेशा डिब्बाबंद सब्जी और मांस का सेवन करते हैं, तो आपको बता दें कि इनमें सोडियम की मात्रा अधिक होती है, जिससे ब्लड प्रेशर का कारण बन सकता है।
ऊपर बताई गई चीजों के अलावा कई खाद्य पदार्थ और हैं, जो खून के स्वास्थ्य पर असर डालते हैं। अगर आप खून से जुड़े विकारों से बचना चाहते हैं, तो आपको शराब, सैचुरेटेड फैट, कैफीन वाली चीजें, सोडियम से भरपूर मसाले जैसे सोया सॉस, कैच-अप आदि से सेवन से परहेज करना चाहिए।
यह जानकारी केवल सामान्य है। यह जानकारी किसी भी तरह से दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकती है। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें। धन्यवाद
ब्यूरो रिपोर्ट : पूनम सिंह, नई दिल्ली
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7