Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / यूरिया की कालाबाजारी को लेकर प्रदेश किसान मोर्चा ने कलेक्टर के नाम उपखंड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन : Report – Jagdish Teli, Khabar 24 Express

यूरिया की कालाबाजारी को लेकर प्रदेश किसान मोर्चा ने कलेक्टर के नाम उपखंड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन : Report – Jagdish Teli, Khabar 24 Express

साबला के निकटवर्ती गाँव रिछा, निठाउवा, आदि कस्बो में डीलरों द्वारा भारी मात्रा में कालाबाजारी किया जा रहा है यूरिया खाद। 45kg के एक कट्टे का अधिकतम खुदरा मूल्य 266.60 रुपये है। किन्तु निजी दुकानों के डीलरों द्वारा उसी कट्टे के 400 रुपये लिए जा रहे हैं। साथ ही एक व्यक्ति एक बैग ले रहा है। तो रजिस्ट्रर में उसके नाम के आगे चार चार नाम लिखे जा रहे हैं। भ्रष्टाचार चरम पर है किसान जो पहले से कर्जे में डूबा हुआ है ऊपर से खाद की काला बाजार ने काश्तकारों की कमर तोड़ कर रख दी है।

किसान एवं परेशान हो चुका है इससे स्थानीय काश्तकारों में भारी रोष है इससे परेशान होकर किसानों ने जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा है। किसानों ने निवेदन किया है कि दोषी डीलरों पर कार्रवाई कर उन का लाइसेंस निरस्त कराया जाए और खाद को सरकारी वाजिब दाम पर उपलब्ध करवाने की कृपा कर काश्तकारों को राहत प्रदान करें।

मौके पर किसान कन्हैया लाल, शंकर भाई, राजेश, हीरालाल आदि उपस्थित रहे।

सबला से खबर 24 एक्सप्रेस के लिए जगदीश तेली की रिपोर्ट

यह खबर आपको कैसी लगी अपनी राय जरूर दें। इस खबर से संबंधित यदि कोई शिकायत है या सुझाव है तो जरूर बताएं। अगर आप यूट्यूब पर हमारी ख़बरें देख रहे हैं तो खबरों को लाइक करना, शेयर करना व हमारे चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें। अगर किसी के साथ कोई भी घटना घट रही है जिससे आप परेशान हैं या पीड़ित हैं। आप तुरंत हमारे व्हाट्सएप नम्बर पर जानकारी दे सकते हैं।
धन्यवाद।


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

राष्ट्रकुल पदक विजेत्या खेळाडूंची पंतप्रधान नरेंद्र मोदींसोबत भेट ; केंद्रीय राज्यमंत्री रक्षा खडसे यांची उपस्थिती

राष्ट्रकुल पदक विजेत्या खेळाडूंची पंतप्रधान नरेंद्र मोदींसोबत भेट ; केंद्रीय राज्यमंत्री रक्षा खडसे यांची उपस्थिती

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading