Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / इस Pakistani लड़की को इतने भा गए PM Modi, बोली पाकिस्तान में नरक, मुझे India बुला लो, मैं आपकी जबरिया फैन हूँ

इस Pakistani लड़की को इतने भा गए PM Modi, बोली पाकिस्तान में नरक, मुझे India बुला लो, मैं आपकी जबरिया फैन हूँ

  • ये पाकिस्तानी लड़की है पीएम मोदी की जबरिया फैन,
  • भारत में चाहती है बसना, बोली पाकिस्तान में नरक, भारत में जन्नत
  • प्रधानमंत्री मोदी की माँ के नाम से एनजीओ बनाकर जिंदगी भर करना चाहती है लोगों की सेवा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फैन भारत में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में हैं। पीएम मोदी जहां-जहां जाते हैं वहां उनके चाहने वालों की अपार भीड़ मोदी को देखने सुनने के लिए जमा हो जाती है। हमारे पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी पीएम मोदी की जबरदस्त Fan Following है। पाकिस्तान की एक लड़की को पीएम मोदी इतने पसंद हैं कि वो पाकिस्तान छोड़ भारत में बसना चाहती है और भारत में पीएम मोदी की माता जी हीराबेन मोदी के नाम से एनजीओ बनाकर लोगों की सेवा करना चाहती है। पाकिस्तानी लड़की का कहना है कि पीएम मोदी की माँ उन्हें बेहद अच्छी लगती हैं क्योंकि उन्होंने एक बेहद ही काबिल बेटे को जन्म दिया है जो सब कुछ छोड़कर अपने देश और अपनी मां की सेवा सच्चे दिल से कर रहे हैं।

पाकिस्तानी की इस लड़की का नाम जोबिया है। इन्होंने खबर 24 एक्सप्रेस से बातचीत में बताया कि पीएम मोदी और उनकी माँ उनके आदर्श हैं। 2014 के बाद नरेंद्र मोदी जब भारत के प्रधानमंत्री बने इसके बाद से ही उनकी तीव्र इच्छा हुई कि वो भारत में जाकर एक बार हीराबेन मोदी से मिलें और उनके पैर छुए। पाकिस्तानी लड़की ने कहा कि मोदी जैसा नेता हर देश में होना चाहिए। उनका कहना है कि इमरान खान पाकिस्तान को नहीं संभाल पा रहे हैं मोदी जैसा पीएम देश को तरक्की की राह पर ले जाता है अगर मोदी जैसे व्यक्ति पाकिस्तान के पीएम होते तो आज पाकिस्तान से आतंकवाद, लूटमार, भ्रष्टाचार सब खत्म हो जाता।

बता दें कि जोबिया इस्लामाबाद में रहती हैं और रियल एस्टेट के बिज़नेस में है। पति से तलाक हो जाने के बाद वो अकेली रहती हैं। भारत आने की जिद ने उनके दोस्तों से भी उन्हें अलग कर दिया है। इतना ही नहीं वे भारत आने के लिए पाकिस्तान में एम्बेसी के भी चक्कर लगा चुकी हैं लेकिन उन्हें निराशा ही हाथ लगी है।


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Subscribe