Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / जेएनयू में फिर बवाल, एबीवीपी और वामपंथी छात्र दलों के बीच मारपीट, मौके पर पहुंची पुलिस

जेएनयू में फिर बवाल, एबीवीपी और वामपंथी छात्र दलों के बीच मारपीट, मौके पर पहुंची पुलिस

दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में छात्र संघों के बीच एक बार फिर बवाल होने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार रविवार को जेएनयू कैंपस में वामपंथी छात्र दलों की बैठक होनी थी। आरोप है कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कुछ सदस्य पहले ही वहां पहुंच गए और वामपंथियों से उनकी बहस हो गई। बहस इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों के बीच मामला मारपीट तक पहुंच गया।

रात में ही पुलिस को जानकारी दी गई, लेकिन पुलिस सोमवार सुबह मौके पर पहुंची। हालांकि पुलिस का कहना है कि मारपीट जरूर हुई है, लेकिन मामला बहुत बड़ा नहीं है।

.

.

घटना को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने कहा कि जेएनयू में एबीवीपी के कई कार्यकर्ताओं पर वामपंथी गुटों ने हमला किया। हमले में घायल कुछ कार्यकर्ताओं को एम्स में भर्ती कराना पड़ा है। पीड़ितों में एबीवीपी पदाधिकारी, लड़कियां और दिव्यांग छात्र भी शामिल हैं। उनका कहना है कि स्टूडेंट एक्टिविटी रूम में एबीवीपी कार्यकर्ताओं की बैठक चल रही थी। इसी दौरान एआईएसए, एसएफआई और अन्य वामपंथी दलों के करीब 100 हमलावरों ने वहां पहुंचकर घटना को अंजाम दिया।

.

.

.

पुलिस बोली- दोनों पक्ष एक दूसरे पर लगा रहे आरोप
दक्षिण पश्चिमी डीसीपी गौरव शर्मा ने इस मामले में कहा कि रविवार रात को वसंतकुंज पुलिस स्टेशन में नारेबाजी और झड़प की सूचना मिली थी। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची लेकिन वहां माहौल शांत था।

जांच करने पर पता चला कि छात्र संघ हॉल में एक सेमिनार के आयोजन को लेकर छात्रों के दो समूहों के बीच झड़प हो गई थी। जेएनयू छात्र संघ ने इस मामले

वहां एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने थाने में लिखित शिकायत दी है। इसके साथ ही वामपंथी दल से संबंधित एक सदस्य ने भी शिकायत दी है। दोनों ही पक्ष एक दूसरे पर बैठक में बाधा डालने का आरोप लगा रहे हैं। मामले की जांच की जा रही है।

.


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Subscribe