
यूपी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बुलंदशहर में बड़ा ऐलान किया. प्रियंका गांधी ने कहा कि कांग्रेस यूपी के आगामी विधानसभा चुनाव में किसी से भी गठबंधन नहीं करेगी और अकेले दम पर चुनाव लड़ेंगी। उन्होंने कहा कि आजादी का मतलब सत्ताधारी दल नहीं जान सकते हैं जिस देश को अपनी बलिदान से नेहरू, पटेल समेत तमाम क्रांतिकारियों ने दिलाई। उसका मतलब सत्ताधारी दल भूल गए हैं, भाजपा को आजाद भारत की कमान बिना संघर्ष के मिली है। प्रियंका ने रविवार को अनूपशहर के डिग्री कॉलेज में प्रतिज्ञा सम्मेलन, लक्ष्य 2022 की शुरुआत की, जिसमें 14 जिलों के हजारों पदाधिकारियों के साथ संवाद किया।
प्रियंका गांधी ने कहा कि हमारे करो या मरो का नारा रहा है आज एक बार फिर मैं आपसे यही नारा दोहराने को कहती हूं, चुनावों में तीन महीने का ही वक़्त रह गया है, ऐसे में बिना डरे संगठन को मजबूत करने और संगठन में कार्यकर्ताओं को बढ़ाने के कार्यक्रम में जुट जाओ। हर घर जाकर पार्टी के संकल्पों के बारे में लोगों को बताओ उन्हें अपने साथ जोड़ो, aअगले 2 महीने का लक्ष्य बताते हुए प्रियंका गांधी ने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को संगठन के प्रसार के लिए सोशल मीडिया के इस्तेमाल करने के लिए कहा।
साथ ही प्रियंका गांधी ने कहा कि हम सब मिलकर यूपी को बेहतर बनाएंगे। उन्होंने कहा कि अगर यूपी की जनता हमारा साथ देती है तो यह हमारा वायदा है कि यूपी में गुंडाराज खत्म हो जाएगा। रोजगार के नए नए अवसर खुलेंगे।
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7