Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / नशे की नेशनल कैपिटल बना गुजरात, पकड़े गए आरोपी का सनसनीखेज खुलासा, जानकर चौंक जाएंगे आप

नशे की नेशनल कैपिटल बना गुजरात, पकड़े गए आरोपी का सनसनीखेज खुलासा, जानकर चौंक जाएंगे आप


गुजरात एटीएस ने मोरबी जिला में ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. पुलिस ने मालिया मियाणा से 120 किलो ड्रग्स की जब्ती की है. इस ड्रग्स की बाजार में कीमत 600 करोड़ रुपये आंकी जा रही है. इस मामले के तार पाकिस्तान के ड्रग माफिया खालिद बख्श से जुड़े बताए जा रहे हैं. खबर है कि नशीला पदार्थ पाकिस्तान से ही भारत पहुंचाया गया था. मामले पर पुलिस महानिदेशक सोमवार को 11 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे

ड्रग्स के साथ पुलिस के हत्थे चार लोग भी चढ़े हैं. मामले में सामने आ रहे खालिद नाम के शख्स के संपर्क सीधे तौर पर आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के संपर्क में है. खबर है कि भारत भेजी गई नशे की इस खेप की पटकथा दुबई में लिखी गई थी. पाकिस्तान माफिया खालिद ने भारत के दो तस्करों जब्बार औऱ गुलाम से दुबई के सोमालिया कैंटीन में मुलाकात की थी. पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

खास बात यह है कि इससे पहले भी पाकिस्तानी ड्रग माफिया खालिद भारत में नशे की बड़ी खेप पहुंचाने की कोशिश कर चुका है. इस हफ्ते ही गुजरात में पुलिस ने देवभूमि द्वारका और सूरत में नशे की हेरोइन समेत कई नशीले पदार्थ जब्त किए थे. इस दौरान तीन आरोपियों की गिरफ्तारी भी हुई थी. पुलिस ने जानकारी दी थी कि देवभूमि द्वारका में वेंडर से 17 किलो ड्रग्स बरामद किए गए थे, जिसकी कीमत 88.25 करोड़ रुपये है.

गुजरात से खबर 24 एक्सप्रेस के लिए राजेश सिसोदिया की रिपोर्ट


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

राष्ट्रकुल पदक विजेत्या खेळाडूंची पंतप्रधान नरेंद्र मोदींसोबत भेट ; केंद्रीय राज्यमंत्री रक्षा खडसे यांची उपस्थिती

राष्ट्रकुल पदक विजेत्या खेळाडूंची पंतप्रधान नरेंद्र मोदींसोबत भेट ; केंद्रीय राज्यमंत्री रक्षा खडसे यांची उपस्थिती

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading