Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / पीलीभीत में हैवानियत, ट्यूशन पढ़ने गई किशोरी का मिला शव, गैंगरेप के बाद हत्या, इस हालत में मिला शव

पीलीभीत में हैवानियत, ट्यूशन पढ़ने गई किशोरी का मिला शव, गैंगरेप के बाद हत्या, इस हालत में मिला शव


यूपी के पीलीभीत जनपद के बरखेड़ा थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात एक नाबालिग का शव नहर के किनारे गन्ने के खेत में मिला. 16 वर्षीय किशोरी ट्यूशन पढ़ने घर से निकली थी. देर रात तक घर वापस न आई तो घर वालों ने ढूंढना शुरू किया. परिजनों को बच्ची का शव घर से 500 मीटर दूरी पर मिला. बताया यह भी जा रहा है कि बच्ची के मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था. पास ही में शराब की बोतलें थी. आनन-फानन में पुलिस को इसकी जानकारी दी गई. जिसके बाद एसपी दिनेश कुमार समेत कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई ।


शव को देखकर लगता है कि बच्ची के साथ गैंगरेप कर फिर उसकी हत्या की गई. पुलिस ने घरवालों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी है. एसपी दिनेश कुमार का कहना है कि फॉरेंसिक टीम के साथ-साथ चार टीमों को मामले के खुलासे के लिए लगाया गया है. छोटी सी छोटी जानकारी इकठ्ठा की जा रही है और बहुत जल्द ही इसका खुलासा कर दिया जाएगा।

उधर किशोरी की हत्या के बाद से गांव में दहशत का माहौल है और ग्रामीण गुस्से में दिख रहे हैं. तनाव को देखते हुए पूरे गांव को छावनी में तब्दील कर दिया गया है. कई थानों की फोर्स अभी भी गांव में लगाई गई है. एसपी दिनेश कुमार पी ने बताया कि किशोरी का पोस्टमार्टम तीन डॉक्टरों के पैनल द्वारा कराया जा रहा है. पोस्टमॉर्टम की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी।


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

राष्ट्रकुल पदक विजेत्या खेळाडूंची पंतप्रधान नरेंद्र मोदींसोबत भेट ; केंद्रीय राज्यमंत्री रक्षा खडसे यांची उपस्थिती

राष्ट्रकुल पदक विजेत्या खेळाडूंची पंतप्रधान नरेंद्र मोदींसोबत भेट ; केंद्रीय राज्यमंत्री रक्षा खडसे यांची उपस्थिती

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading