Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Crime / दाहोद के लिमखेड़ा में टीनाबेन के सुसरवालों ने इस कदर प्रताड़ित किया कि उसने अपने मासूम बच्चों के साथ कुंए में कूदकर दे दी जान

दाहोद के लिमखेड़ा में टीनाबेन के सुसरवालों ने इस कदर प्रताड़ित किया कि उसने अपने मासूम बच्चों के साथ कुंए में कूदकर दे दी जान

दाहोद शहर के लिमखेड़ा तालुका से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है यहां रई गाँव की टीना बेन ने अपने 6 वर्ष के बेटे निकुंज और तीन वर्षीय बेटी माहेश्वरी बेन के साथ लिमखेड़ा तालुका के बार गाँव के कुएं में छलांग लगाकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि टीना अपने पति राजेश से बहुत परेशान थी।

सुसराल में हो रहे जुल्मों की शिकार पत्नी ने बच्चों सहित जान दे दी। मृतका का पति राजेश और उसका परिवार टीना के साथ हमेशा झगड़ा करता था, काफी मारपीट करता था। जिसके चलते टिनाबेन ने यह खतरनाक कदम उठाया।

अभी कुछ दिन पहले राजेश ने टीना के साथ काफी मारपीट की थी जिसकी वजह से वो बेहोश भी हो गयी थी। टीना के पति राजेश के साथ ससुर शंकर और सास सोकलिबेन भी मिलकर मारपीट करते थे उसका मानसिक शोषण करते थे। यही वजह थी कि टीनाबेन 17 मई को अपने पुत्र निकुंज और बेटी महेश्वरी को साथ लेकर घर से निकल गई और लिमखेड़ा तालुका के बार गाँव के हाट बाजार वाले विस्तार में दोनों बच्चों के साथ कुंए में कूद गई।


इस घटना के संदर्भ में मृतक टीनाबेन के पिता धीरसिंह धाड़किया ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने पति राजेश चौहान, ससुर शंकर चौहान, सास सोकलिबेन सहित तीनो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है

खबर 24 एक्सप्रेस के लिए दाहोद गुजरात से नागेश्वर सेन की रिपोर्ट


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

UP Crime News: पीलीभीत में पैरामेडिकल छात्रा कशिश पटेल की हत्या, आरोपी बोला- ‘बात बंद कर दी थी’, एक दिन पहले खरीदा था 12 इंच का चाकू

UP Crime News: पीलीभीत में पैरामेडिकल छात्रा कशिश पटेल की हत्या, आरोपी बोला- 'बात बंद कर दी थी', एक दिन पहले खरीदा था 12 इंच का चाकू

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading