Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / Nagpur-Amravati समेत विदर्भ में Heat Wave का Red Alert, बज उठे मोबाइल, अगले 24 घंटे बेहद भारी

Nagpur-Amravati समेत विदर्भ में Heat Wave का Red Alert, बज उठे मोबाइल, अगले 24 घंटे बेहद भारी

Vidarbha News | Bureau Report Manish Kumar Ankur | Khabar 24 Express

मौसम विभाग की चेतावनी: कई जिलों में लू और गर्म रातों का खतरा


महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र में एक बार फिर भीषण गर्मी लोगों की परेशानी बढ़ाने वाली है। मौसम विभाग और मंत्रालय मुंबई की ओर से जारी “Extremely Severe Alert” में नागपुर, अमरावती, चंद्रपुर, गडचिरोली और वर्धा जिलों के लिए अगले 24 घंटों को बेहद संवेदनशील बताया गया है।

सबसे बड़ी बात कि इस हीट वेव का अलर्ट लोगों के मोबाइल पर मिला। अचानक से लोगों के मोबाइल वाइब्रेट होने लगे और एक अलार्म सा बजने लगा कुछ इसे देखकर पैनिक भी हो गए।

चेतावनी में कहा गया है कि इन जिलों के कई इलाकों में तीव्र लू चल सकती है और कुछ स्थानों पर रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिलेगी।

मौसम अलर्ट के अनुसार दिन के समय तापमान खतरनाक स्तर तक पहुंच सकता है, जिससे बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों पर सबसे ज्यादा असर पड़ने की आशंका है।

खासकर नागपुर, चंद्रपुर और गडचिरोली जैसे जिलों में गर्म हवाओं का असर अधिक रहने की संभावना जताई गई है। प्रशासन ने लोगों से दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से बचने की अपील की है।

विशेषज्ञों का कहना है कि लगातार बढ़ते तापमान और उमस के कारण हीट स्ट्रोक, डिहाइड्रेशन और थकान जैसी समस्याएं तेजी से बढ़ सकती हैं।

मौसम विभाग ने किसानों, मजदूरों और बाहर काम करने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। साथ ही अधिक पानी पीने, सिर ढककर बाहर निकलने और धूप में लंबे समय तक काम न करने की हिदायत दी गई है।

विदर्भ के कई शहरों में पहले ही तापमान 45 डिग्री के आसपास पहुंच चुका है। ऐसे में यह अलर्ट लोगों के लिए बड़ी चेतावनी माना जा रहा है।

प्रशासन की ओर से स्वास्थ्य विभाग और आपदा प्रबंधन टीमों को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके।

मौसम विभाग ने साफ कहा है कि अगले 24 घंटे बेहद महत्वपूर्ण हैं और लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। अगर जरूरी काम न हो तो दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक घर के अंदर रहने की सलाह दी गई है।

Khabar 24 Express लोगों से अपील करता है कि इस भीषण गर्मी में सतर्क रहें, पर्याप्त पानी पिएं और बच्चों व बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें।


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

वाराणसी में हिंदू लड़की ने 6 मुस्लिम युवकों का सिर काटकर काली माता को चढ़ाया? सोशल मीडिया पर वायरल दावे का जानिए पूरा सच

वाराणसी में हिंदू लड़की ने 6 मुस्लिम युवकों का सिर काटकर काली माता को चढ़ाया? सोशल मीडिया पर वायरल दावे का जानिए पूरा सच

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading