Amethi Breaking News | Bureau Report Zishan Alam | Khabar 24 Express

रायबरेली जिले के जगदीशपुर सीएचसी अस्पताल के सामने संचालित कथित “जसीम अल्ट्रासाउंड” सेंटर को लेकर उठे सवाल अब और गंभीर होते जा रहे हैं।
इस मामले को लेकर स्वास्थ्य विभाग से लेकर मुख्यमंत्री पोर्टल तक शिकायतें भेजी जा चुकी हैं, लेकिन अब तक किसी ठोस कार्रवाई की जानकारी सामने नहीं आई है।
Khabar 24 Express ने इस मामले को प्रमुखता से उठाया था। खबर प्रसारित होने के बाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से जांच किए जाने की बात सामने आई, लेकिन लोगों का आरोप है कि जांच केवल औपचारिकता बनकर रह गई और सेंटर पर किसी प्रकार की प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई।
हालांकि बाद में संबंधित व्यक्ति ने खुद ही यह कहते हुए माफी मांगी कि “गलतफहमी” हो गई थी और पत्रकार द्वारा किसी प्रकार की कोई पैसे की मांग नहीं की गई थी।
इतना ही नहीं, खबर दिखाए जाने के बाद हमारे ब्यूरो को कथित रूप से “देख लेने” और नुकसान पहुंचाने जैसी धमकियां भी मिलीं। आरोप है कि सेंटर संचालक द्वारा बार-बार फोन कर दबाव बनाने और परेशान करने की कोशिश की गई।
इन सब परिस्थितियों के बावजूद Khabar 24 Express का रायबरेली ब्यूरो लगातार इस मुद्दे को उठाता रहा। जीशान आलम लगातार स्वास्थ्य विभाग और संबंधित अधिकारियों से कार्रवाई को लेकर सवाल पूछ रहे हैं, लेकिन अब तक स्पष्ट जवाब सामने नहीं आया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही सीधे आम जनता की जिंदगी से जुड़ा विषय है। इसलिए प्रशासन को पूरे मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच करनी चाहिए ताकि सच्चाई सामने आ सके।
Khabar 24 Express स्पष्ट करता है कि हमारा उद्देश्य केवल जनहित से जुड़े मुद्दों को जिम्मेदारी के साथ सामने लाना है। चैनल किसी व्यक्ति विशेष को दोषी ठहराने का दावा नहीं करता, बल्कि संबंधित आरोपों और शिकायतों पर प्रशासनिक कार्रवाई की मांग कर रहा है।
Tags:
Jaseem Ultrasound News, Jagdishpur Ultrasound Center, Raebareli News Hindi, Illegal Ultrasound Centre News, CMO Complaint News, CM Portal Complaint, Jaseem Diagnostic Centre, Health Department News, Raebareli Breaking News, Journalist Threat Case, Zeehan Alam News, UP Hindi News, Ultrasound Centre Investigation, Jagdishpur CHC News, Khabar 24 Express News
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7
One comment
Pingback: Demand for impartial investigation of alleged ultrasound centres