Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / Khurja Double Murder Case: पत्नी और पिता के अवैध संबंधों के शक में बेटे ने उठाया खौफनाक कदम, व्हाट्सएप चैट ने खोले कई राज

Khurja Double Murder Case: पत्नी और पिता के अवैध संबंधों के शक में बेटे ने उठाया खौफनाक कदम, व्हाट्सएप चैट ने खोले कई राज

Khurja Double Murder Case | Bureau Report Lokendra Raj Singh | Khabar 24 Express


उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के खुर्जा क्षेत्र में हुए सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है।

कलंदरगढ़ी गांव में बेटे मुबीन ने अपनी पत्नी सना और पिता रियाजुद्दीन की गोली मारकर हत्या कर दी। अब पुलिस जांच में जो खुलासे हो रहे हैं, उन्होंने इस रिश्तों के खूनी खेल को और भी चौंकाने वाला बना दिया है।

पुलिस को व्हाट्सएप चैट, वॉयस मैसेज और पारिवारिक विवादों से जुड़े ऐसे सबूत मिले हैं, जिनसे ससुर और बहू के बीच कथित अवैध संबंधों की कहानी सामने आ रही है।

बताया जा रहा है कि दवा विक्रेता मुबीन का निकाह 14 फरवरी 2025 को सना से हुआ था। शादी के कुछ ही महीनों बाद पति-पत्नी के रिश्तों में तनाव शुरू हो गया।

पुलिस जांच में सामने आया कि सितंबर 2025 के आसपास मुबीन के पिता रियाजुद्दीन और उसकी पत्नी सना के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी थीं। परिवार के भीतर यह मामला धीरे-धीरे इतना गंभीर हो गया कि घर में रोजाना विवाद होने लगा।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, मुबीन की मां किस्वर को सबसे पहले दोनों पर शक हुआ था। उन्होंने बेटे मुबीन को इस बारे में बताया, जिसके बाद घर का माहौल पूरी तरह बदल गया।

अक्टूबर 2025 में कथित तौर पर ससुर और बहू को आपत्तिजनक हालत में देखे जाने का दावा भी सामने आया। इसके बाद मुबीन ने पत्नी सना को मायके भेज दिया था और तलाक तक की चेतावनी दी थी।

हालांकि बाद में ससुराल पक्ष ने समझौता कराया और भरोसा दिलाया कि दोबारा ऐसी स्थिति नहीं बनेगी। लेकिन पुलिस का दावा है कि सना के वापस आने के बाद भी रियाजुद्दीन और उसके बीच दूरी खत्म नहीं हुई।

इसी बीच मुबीन ने अपनी पत्नी का व्हाट्सएप वेब अपने लैपटॉप से जोड़ लिया और दोनों के बीच होने वाली चैट और वॉयस मैसेज पढ़ने लगा। पुलिस को जांच में कई चैट और ऑडियो क्लिप मिलने की बात कही जा रही है।

मुबीन की मां किस्वर ने भी पुलिस को बताया कि सना को महंगे कपड़े, गहने और लग्जरी चीजों का शौक था। आरोप है कि रियाजुद्दीन बहू के लिए लगातार कपड़े, गिफ्ट और गहने लाने लगा था, जिससे दोनों के बीच नजदीकियां और बढ़ती चली गईं।

परिवार के भीतर यह तनाव इस हद तक पहुंच गया कि किस्वर ने घर छोड़ने तक का फैसला कर लिया था, लेकिन बच्चों के भविष्य और मकान से बेघर होने के डर ने उन्हें चुप रहने पर मजबूर कर दिया।

मामले में एक और बड़ा मोड़ तब आया जब 10 मई 2026 को सना ने एक बेटे को जन्म दिया। आरोप है कि अस्पताल से घर लौटने के बाद मुबीन ने नवजात को अपना बेटा मानने से इनकार कर दिया।

उसने पत्नी के चरित्र पर सवाल उठाए और पिता रियाजुद्दीन के साथ संबंधों का शक जताया। इसी विवाद को लेकर दोनों परिवारों के बीच पंचायत और बातचीत भी हुई थी।

रविवार को जब विवाद चरम पर पहुंचा, तब मुबीन ने कथित तौर पर अपने पिता की लाइसेंसी पिस्टल से पिता रियाजुद्दीन और पत्नी सना को गोली मार दी।

हत्या के बाद उसने खुद ही फोन कर पुलिस और ससुराल पक्ष को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या में इस्तेमाल पिस्टल बरामद कर ली।

सीओ खुर्जा शोभित कुमार के मुताबिक पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। इलेक्ट्रॉनिक सबूत, मोबाइल चैट और परिवार के सदस्यों के बयान जांच का अहम हिस्सा बने हुए हैं। फिलहाल आरोपी मुबीन को जेल भेज दिया गया है।

रविवार देर रात भारी पुलिस सुरक्षा के बीच रियाजुद्दीन को कलंदरगढ़ी गांव और सना को ककोड़ थाना क्षेत्र के भौरा गांव में सुपुर्द-ए-खाक किया गया।

इस सनसनीखेज वारदात के बाद पूरे इलाके में रिश्तों, शक और विश्वासघात को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है।


Special Report : Lokendra Raj Singh (Khurja, Bulandshshr)


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

वाराणसी में हिंदू लड़की ने 6 मुस्लिम युवकों का सिर काटकर काली माता को चढ़ाया? सोशल मीडिया पर वायरल दावे का जानिए पूरा सच

वाराणसी में हिंदू लड़की ने 6 मुस्लिम युवकों का सिर काटकर काली माता को चढ़ाया? सोशल मीडिया पर वायरल दावे का जानिए पूरा सच

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading