Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / Gadchiroli Naxali Encounter: गढ़चिरौली एनकाउंटर में 13 नक्सली ढेर, महाराष्ट्र पुलिस को बड़ी सफलता: Khabar24 Express

Gadchiroli Naxali Encounter: गढ़चिरौली एनकाउंटर में 13 नक्सली ढेर, महाराष्ट्र पुलिस को बड़ी सफलता: Khabar24 Express

महाराष्ट्र में नक्सल विरोधी अभियान को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें 13 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। बता दें कि महाराष्ट्र पुलिस की सी-60 यूनिट और नक्सिलयों के बीच मुठभेड़ हुई। गढ़चिरौली के डीआईजी संदीप पाटिल ने इसकी जानकारी दी।

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में महाराष्ट्र पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अब तक 13 नक्सली ढेर किए जा चुके हैं। गढ़चिरौली के एटापल्ली में जंगली इलाके में महाराष्ट्र पुलिस की सी-60 यूनिट और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। इससे पहले पिछले हफ्ते गढ़चिरौली में हुई मुठभेड़ में 2 नक्सली मारे गए थे।

डीआईजी गढ़चिरौली संदीप पाटिल ने बताया कि एटापल्ली के जंगली इलाके में चले पुलिस अभियान में कम से कम 13 नक्सली मारे जा चुके हैं। इससे पहले 13 मई को नक्सल विरोधी अभियान में 2 नक्सली मारे गए थे। धनोरा तालुक के मोर्चुल गांव के पास जंगली इलाके में पिछले हफ्ते मुठभेड़ हुई थी। पुलिस को सूचना मिली थी कि मोर्चुल के जंगलों में 25 नक्सली जमा हैं।

पुलिस को देखते ही नक्सलियों ने उन पर गोली चलानी शुरू कर दी थी। सुरक्षाबलों की जवाबी कार्रवाई में दो नक्सली मारे गए जबकि बाकी नक्सली वहां से भाग निकले। मारे गए नक्सलियों में एक महिला नक्सली का शव भी बरामद हुआ था।

गढ़चिरौली से ख़बर 24 एक्सप्रेस के लिए डॉ. कन्हैया लाल मराठा की रिपोर्ट


Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले पहुंचे किसानों के बीच, कामठी में नाले के गहरीकरण कार्य का किया निरीक्षण

राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले पहुंचे किसानों के बीच, कामठी में नाले के गहरीकरण कार्य का किया निरीक्षण

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading