
आंध्र प्रदेश के विशाखापटनम जिले के एक गांव से गुरुवार को खौफ पैदा करने वाली घटना सामने आई है। विशाखापटनम जिले के जट्टादा गांव में एक शख्स ने एक ही परिवार के छः सदस्यों को मौत के घाट उतार दिया। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बेटी से हुए बलात्कार की खबर सुनकर एक पिता पर ऐसा पागलपन सवार हुआ कि उसने उस परिवार के छह सदस्यों को जान से मार डाला। परिवार के एक सदस्य ने हत्यारोपी की बेटी से बलात्कार किया था, सबकी हत्या कर पिता ने बेटी का बदला लिया है। घटना आंध्र प्रदेश के विशाखापटनम जिले के एक गांव की है जहां गुरुवार को हुई इस घटना को सुनकर सनसनी फैल गई है।
इस खौफनाक वारदात की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई है और तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं।
ब्यूरो रिपोर्ट : खबर24 एक्सप्रेस
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7