Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / राजस्थान उपचुनाव में वसुंधरा राजे ने बीजेपी के प्रचार से बनाई दूरी तो भतीजे ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भरी हुंकार : हरिमोहन राठौड़ की रिपोर्ट

राजस्थान उपचुनाव में वसुंधरा राजे ने बीजेपी के प्रचार से बनाई दूरी तो भतीजे ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भरी हुंकार : हरिमोहन राठौड़ की रिपोर्ट

वसुंधरा राजे की कमी को दूर करने के लिए भाजपा नेतृत्व ने उनके भतीजे ज्योतिरादित्य सिंधिया को मैदान में उतारा है। ज्योतिरादित्य ने सहाड़ा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में सभा को संबोधित किया।


राजस्थान की तीन विधानसभा सीटों पर 17 अप्रैल को होने वाले उपचुनाव में अब मात्र छह दिन बचे हैं। चुनाव प्रचार अभियान चरम पर है। इस दौरान भाजपा में खेमेबाजी साफ नजर आ रही है। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे अब तक चुनाव प्रचार से दूर हैं। तीनों क्षेत्रों में वसुंधरा राजे की मांग है। वसुंधरा राजे की कमी को दूर करने के लिए भाजपा नेतृत्व ने उनके भतीजे ज्योतिरादित्य सिंधिया को मैदान में उतारा है। रविवार को ज्योतिरादित्य ने सहाड़ा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में सभा को संबोधित किया। इस दौरान ज्योतिरादित्य ने राहुल गांधी का नाम लिए बना उन पर निशाना साधा। उन्होंने विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस के एक बड़े नेता ने सभाओं में 10 दिन में किसानों कर्ज माफ करने का वादा किया, लेकिन आज तक नहीं हुआ। कांग्रेस के इस बड़े नेता ने कहा था कि अगर 10 दिन में कर्ज नहीं माफ हुआ तो हम मुख्यमंत्री बदल देंगे।

शिवराज सरकार की तारीफ की

मध्य प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसान सम्मान निधि में प्रत्येक किसान को छह हजार दिए तो हमारी सरकारी ने उसमें चार हजार रुपये जोड़कर कुल 10 हजार दिए। प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को एक ही सिक्के के दो पहलू बताते हुए उन्होंने कहा कि जो सरकार किसानों, नौजवानों को धोखा दे उसे धूल चटाने का काम मैंने किया। मुझे कुर्सी और सत्ता की भूख नहीं, लेकिन यदि जनता के साथ अन्याय और भ्रष्टाचार हो जान देने की जरूरत पड़ने पर भी मैं तैयार हूं। उन्होंने ग्वालियर और गंगापुर के संबंधों की दुहाई देते हुए भाजपा प्रत्याशी रतनलाल जाट के लिए वोट मांगे।

साथ ही उन्होंने छत्री श्रीमंत गंगा महारानी साहिबा सिंधिया जी के दर्शन लाभ भी प्राप्त किये।

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश धारा 370 हटाने, राम मंदिर निर्माण, CAA, तीन तलाक खत्म करने,आतंकवाद और भ्रष्टाचार के खात्मे सहित अनेक परिवर्तनों और नियमों का साक्षी बना है।

वहीं दूसरी तरफ प्रदेश की कांग्रेस सरकार के कुशासन,किसानों को कर्जमाफी एवं बेरोजगारों को नौकरी और बेरोजगारी भत्ता देने की वादाखिलाफी, बढ़ते अपराध एवं महिला अत्याचार,बढ़ती बिजली की दरों से आमजन त्रस्त है।

इस अवसर पर उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी डॉ.रतनलाल जी जाट, चित्तौड़गढ़ सांसद श्री सी पी जोशी जी,भीलवाड़ा सांसद श्री सुभाष बहेड़िया जी,भाजपा प्रदेश मंत्री श्री श्रवण बगड़ी जी,पूर्व राज्यसभा सांसद श्री नारायण पंचारिया जी, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री लादूलाल जी तेली, विधायक श्री जोगेश्वर गर्ग, श्री अविनाश गहलोत व जिला संगठन प्रभारी श्री दिनेश भट्ट आदि उपस्थित रहे।

ब्यूरो रिपोर्ट : हरिमोहन राठौड़, मेवाड़


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

One comment

  1. यहाँ होने के लिए अच्छा लेख के लिए धन्यवाद

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Subscribe