
इस दिवस पर अपनी ज्ञान कविता के माध्यम से कहते स्वामी सत्येन्द्र सत्यसाहिब जी इस प्रकार ज्ञान देते है कि
24 मार्च विश्व क्षय रोग दिवस को बेसिलस की खोज करने वाले डॉ रॉबर्ट कोच के 24 मार्च जन्म दिवस पर मनाया जाता है इस दिवस पर सत्यास्मि मिशन की सामाजिक संदेश देती ज्ञान कविता
टीबी नाम तपेदिक ज्वर है
जो धीरे धीरे मृत्यु धर है।
खांसी इसका पहला लक्षण
अधिक समय रह रोगी हर है।।
संक्रमित लार थूक से होता
वायु में दूजे मुख से फेले।
स्वास् स्वास् ये अधिक पहुँचता
निर्बल फेफड़ों को ये जकड़ ले।।
मंद मंद ज्वर चढ़ा ही रहता
खुल खुल खाँसी बनी रहे।
रोग प्रभावी शरीर अंगो में
छोटी छोटी गांठ उभरें।
पेट दर्द पेट अधिक हो फूले
और पीठ पैर में होता दर्द।
थकन सदा चढ़ी ही रहती
आँखों मे जकड़न मुख में गर्द।
कच्चा दूध गाय जो पीते
और असंतुलित कहते है आहार।
चॉक बनाने या खनन स्थान से
एक स्थान मनुष्य रहे अधिक हजार।।
दर्द निवारक ओषधि खाना
और अधिक करें मंदिरा धूम्रपान।
चिंता तनाव की बढ़े अधिकता
खाएं सुपारी गुटका पान।।
अनंत लोग इस रोग से मरते
ये विश्व की महा बीमारी है।
असाध्य रोग होने से पहले
जानो निदान क्या इस बीमारी है।।
छः से नो माह नियमित है
टीबी का नियमित उपचार।
ये ओषधि क्रम टूटे कभी ना
समय पर खाओं ओषधि हर बार।।
पौष्टिक हल्का भोजन करना
और खाओ कच्ची घुली सलाद।
ईश्वर स्मरण सदा ही करना
अवश्य स्वस्थ पाओ कुछ माह बाद।।
आसन प्राणायाम अवश्य अपनाओ
और प्रातः स्वच्छ जल पीओ।
आचार व्यवहार शुद्धता रख्खों
बहुमूल्य जीवन हंस कर जीओ।।
जय सत्य ॐ सिद्धायै नमः
स्वामी सत्येन्द्र सत्यसाहिब जी
Www.satyasmeemission.org
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7