Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / Jaipur गैंगरेप के Viral Video पर पुलिस का एक्शन, गैंगरेप में शामिल 12 में से 3 को पुलिस ने ऐसे पकड़ा, लेकिन पीड़ित लड़की की हक़ीक़त जानकर हैरान रह जाएंगे आप : Khabar 24 Express

Jaipur गैंगरेप के Viral Video पर पुलिस का एक्शन, गैंगरेप में शामिल 12 में से 3 को पुलिस ने ऐसे पकड़ा, लेकिन पीड़ित लड़की की हक़ीक़त जानकर हैरान रह जाएंगे आप : Khabar 24 Express

जयपुर में रेप के वायरल वीडियो पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए वीडियो के आधार पर आरोपियों व पीड़िता तक पहुंच गई।

बता दें कि शुक्रवार 5 मार्च से एक वीडियो व्हाट्सएप पर काफी वायरल हो रहा था। जिसके बाद हमने भी इस खबर को प्रमुखता से दिखाया था।
जिसके बाद पुलिस ने वुडओ को संज्ञान में लेते हुए आरोपियों तक जा पहुंची।


बता दें कि वीडियो वायरल होने के बाद जयपुर पुलिस तुरंत हरकत में आ गयी और इस मामले में 3 आऱोपियों को अरेस्ट कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में सनसनीखेज खुलासा किया है। खबर के मुताबिक गैंगरेप का वीडियो यूपी से वायरल हुआ था। पुलिस ने तहकीकात शुरू की तो ये वीडियो जयपुर का निकला। घटना करीब 6 महीने पहले की बतायी जा रही है। इसके बाद पुलिस ने गैंगरेप के दौरान एक पुरुष और युवती की आवाज और शक्ल के आधार पर यह पता लगा लिया कि वीडियो जयपुर का है। वीडियो की पहचान के लिए टीमें गठित की गईं और अनंत: पुलिस पीड़िता तक पहुंच गई। जो यूपी के हरदोई की रहने वाली थी। इसके बाद पुलिस ने पीड़िता को जयपुर बुलाकर मानसरोवर थाने में मुकदमा दर्ज करवाया।

पीड़िता ने जो मुकदमा दर्ज किया है उसके मुताबिक, वह सोशल मीडिया के जरिए एक लड़के के संपर्क में आई थी जिसके बाद उस युवक ने उसे जयपुर बुलाया। पीड़िता मानसरोवर में एक होटल में रूकी इसके बाद युवक ने पीड़िता को कैब से अजमेर रोड बुलाया और अपने साथ ले गया। इस दौरान उसने कार में अन्य लोगों को भी बैठा लिया। तीन कारों में सवार करीब दर्जनभर लोगों ने इस दौरान पीड़िता का कार में न सिर्फ गैंगरेप किया बल्कि वीडियो भी बनाया। पीड़िता के साथ मारपीट भी की गई थी। बाद में सभी आरोपी उसे छोड़कर फरार हो गए।

इसके बाद आरोपियों ने पीड़िता को मुंह बंद रखने को कहा। इस दौरान पीड़िता को वीडियो भेजकर ब्लैकमेल किया गया। वीडियो में दिख रहा है कि पिछली सीट पर बैठा युवक पीड़िता के साथ रेप कर रहा है और खींचतान भी कर रहा है, मारपीट कर रहा है। कार के ड्राइवर के बगल में बैठा युवक मोबाइल से वीडियो बना रहा है। कार में सवार अन्य लोग अश्लील बातें कर रहे हैं। कार में पहले चार लोग सवार थे जिन्होंने युवती का मोबाइल छीना। फिर दूसरी और तीसरी कार में पीड़िता के साथ अन्य लोगों ने भी रेप किया। 
पीड़िता के साथ गैंगरेप चलती कारों में किया गया।

राजस्थान से खबर 24 एक्सप्रेस के लिए जगदीश तेली की रिपोर्ट


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

NEET Paper Leak: बढ़ते दबाव के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, मोदी सरकार का बड़ा फैसला

NEET Paper Leak: बढ़ते दबाव के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, मोदी सरकार का बड़ा फैसला

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading