
ओर इस World NGO Day दिवस इस एनजीओ दिवस यानी नॉन गवरमेंट ऑर्गनाइजेशन यानी प्रमाणित गैरसरकारी संस्था दिवस पर स्वामी सत्येन्द्र सत्यसाहिब जी अपनी भी ऐसी ही एनजीओ संस्था सत्य ॐ सिद्धाश्रम सोसायटी (रजि.) के माध्यम से जनकल्याण कार्यक्रम करते है ओर उस दिवस को मनाते हुए अपनी ज्ञान कविता के माध्यम से जनसंदेश देते प्रकार से कहते है कि,
World NGO Day एक विश्व्यापी सरकारी और गैरसरकारी संस्थाओं का स्थापना उत्सव दिवस है।जिसे वार्षिक रूप से 27 फरवरी को मनाया जाता है। 2010 में बाल्टिक सागर के राज्यों की काउंसिल के IX बाल्टिक सागर के एनजीओ फोरम के 12 सदस्य राष्ट्रों द्वारा इसे आधिकारिक रूप से मान्यता दी ओर ये दिवस मनाना विश्वस्तर पर घोषित किया और संयुक्त राष्ट्र संघ, यूरोपीय संघ के नेताओं और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों ने 2014 में पहली बार इसे एक व्यवस्थित रूप से चिह्नित किया।
विश्व एनजीओ दिवस संगठन के नियनानुसार, विश्व एनजीओ दिवस मनाने के मुख्यतया 5 सुझाव दिए हैं:-
1-World NGO Day दुनिया में मनाया जाता है।
2-विश्व के लगभग सभी छात्रों और लोगों के लिए विश्व एनजीओ दिवस पर एक जनजागृति के कार्यक्रम चलाने के लिए सभी स्थानीय स्कूलों ओर विश्वविद्यालयों के साथ सहयोग करना।
3-यह एक गैर-सरकारी संगठन है जो जन समाज आदि सभी उन्नतिकारक मुद्दों और स्थानीय धर्मार्थ संस्थाओं से अंतर्राष्ट्रीय आंदोलनों के बारे में उनके दिवसों पर हर अवसरों के बारे में जानने के लिए एक विकास मंच प्रदान करता है।
4-सभी प्रकार के ऑनलाइन प्रचलित प्रोग्राम, टीवी, रेडियो,दैनिक अखबार व साप्ताहिक समाचार पत्र या स्थानीय समाचार पत्रों के माध्यम से जन समुदाय के साथ जन उन्नति विकास के सभी संदेश को साझा करने जैसी जागरूकता को बढ़ाने के लिए सभी प्रकार की गतिविधियों का आयोजन करना।
5-धन को एकत्र करके उसे सही विकास दिशा में लगाने और जन जागरूकता बढ़ाने के लिए ऐसे सभी धर्म सामाजिक सार्वजनिक उत्सव को उन सम्बन्धित घटनाओं की प्रस्तुति करते और कराते हुए प्रतिष्ठित लोगों के साथ साथ जनसाधारण लोगों द्धारा मेजबानी करना ओर कराना।
साथ ही उपलब्ध सामान माल को और उस सम्बन्धित सभी विकास विचारों को दूसरों के साथ स्वैप करने के लिए एक एनजीओ “एक्सचेंज” घटनाओं का सामाजिक स्तर पर आयोजन करना। गैर सरकारी संगठनों की उपलब्धियों को भी उनके सहयोगी कार्यों को दर्शाते हुए उन घटनाओं को विभिन्न पुरस्कारों के देने के माध्यम से प्रदर्शित किया जाता है।
विश्व एनजीओ दिवस जो कि, सार्वभौमिक जन विकास उन्नति की धारणा सम्बन्धित जश्न मनाने और दुनिया भर में कई गैर सरकारी संगठनों और उनके पीछे के जो सहयोगी लोगों का गुप्त या प्रत्यक्ष जैसा भी सहयोग है उस सम्बन्धित जानकारी लेना और देना होता है।इस दिन अनेक प्रकार के राष्ट्रव्यापी उन्नतिकारक संदर्भ में काव्यपाठ,क्लाप्रदर्शनी, खेलकूद,ज्ञानविज्ञान गोष्ठियों के जन आयोजन किए जाते हैं।
इस एनजीओ दिवस यानी नॉन गवरमेंट ऑर्गनाइजेशन यानी प्रमाणित गैरसरकारी संस्था दिवस पर स्वामी सत्येन्द्र सत्यसाहिब जी अपनी भी ऐसी ही एनजीओ संस्था सत्य ॐ सिद्धाश्रम सोसायटी (रजि.) के माध्यम से जनकल्याण कार्यक्रम करते है ओर उस दिवस को मनाते हुए अपनी ज्ञान कविता के माध्यम से इस प्रकार से कहते है कि,
विश्व एनजीओ दिवस पर ज्ञान कविता
देश हित काम सरकार करें
जन जन दे सभी विकास।
पर सभी उसमें जुड़ सके
सहायक संस्था बढ़ायी इस आस।।
विपदा हो या आपदा
या हो जनकल्याण।
या योजना समाज विकास की
या हो रोग स्वास्थ निर्वाण।।
प्रोत्साहन कार्यक्रम करके
जन जन को समझाना।
जोड़ना राष्ट्र विकास सभी
दे कर धन तन वस्त्र खाना।।
जनता से सहयोग लेते
ओर इकट्ठा करते सामर्थ्य।
इन्हीं सहयोगी जन संस्था
नाम हैं एनजीओ प्रयोगी अर्थ।।
सभी सहयोगी वृति जन को
जोड़ते सदस्यबना एक संस्था।
उसे एक नाम आधिकारिक दे
पंजिकृत कर बनाते विकास व्यवस्था।।
जैसा कर्म वैसा पद देकर
तन मन धन करते इकट्ठा।
करते सहायता सरकार संग
तोल न्याय का निष्पक्षीय बट्टा।।
सरकार सहायता इन संस्था करती
देकर धन ज्ञान कर्म सहयोग।
सभी नई योजना सहयोग जोड़कर
इन माध्यम करा देती जन उन्नति उद्योग।।
रक्तदान करते और कराते
जन साधन उपलब्ध करा।
टीवी समाचार प्रचार रेडियों
सूचना अखबार पत्र करा।।
धर्म संस्क्रति उत्सव माध्यम
देकर उन्नतिकारक पुरस्कार।
सर्वभौमिक विज्ञान ज्ञान दे
व्यक्त करती ये संस्थाएं जन आभार।।
आओ एनजीओ दिवस इन संस्था जुड़कर
हम सब सहायता विश्वव्यापी करें।
आज हम कल हमें पड़े जरूरत
सहयोगी भाव ही ईश्वरत्त्व झरें।।
जय सत्य ॐ सिद्धायै नमः
स्वामी सत्येन्द्र सत्यसाहिब जी
Www.satyasmeemission.org
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7