Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / 22 February World Thinking Day विश्व चिंतन दिवस पर ज्ञान कविता

22 February World Thinking Day विश्व चिंतन दिवस पर ज्ञान कविता

इस दिवस पर अपनी ज्ञान कविता के माध्यम से इस प्रकार से कहते है कि

22 फरवरी को विश्व सोच दिवस यानी विश्व चिंतन दिवस मनाया जाता है,इस दिन को लार्ड बेडेन पावेल ने लड़के लड़कियों के विशीषकर लड़कियों के समूह के लिए विशेष चिंतन यानी स्व चिंतन के लिए बनाया,जिसे 146 देशों की गर्ल स्काउट्स ओर गर्ल गाइड्स वर्ल्ड थिंकिंग डे के रूप में मनाती है,यह एक विश्व स्तरीय दिवस है,इस पर मेरी प्रेमबारी कविता संग्रह में कविता इस प्रकार से है कि,,,

मानव मष्तिष्क सबसे उत्तम
सदा चिंतन कर पाता ज्ञान।
प्रमाण अनुभव संग्रह करके
अद्धभुत चिंतन बढ़ता विज्ञान।।

आदि युग से नवीन युग तक
एक से एक चिंतन हुए पूर्ण।
हर चिंतन ने मनुष्य विकास में
किया क्रांति सफल सम्पूर्ण।।

वैदिक काल मे ऋषि चिंतन ने
दिए अर्थ काम धर्म मोक्षीय ज्ञान।
जिसको पाकर आज भी धन्य है
कर सारा जगत सुख सागर पान।।

प्रेम सफल हो शुभ चिंतन से
ओर स्वास्थ सुधरे शुभ चिंतन।
विवाद सभी हित चिंतन सुलझे
आत्मसाक्षातकार भी पाता सद चिंतन।।

मनुष्य व्यक्तित्व चिंतन पर निर्भर
सद चिंतन नाम गीता कुरान।
सद चिंतन का नाम ईश वाणी दूजा
यही बाइबल भरा ज्ञान महान।।

यो सदा स्व चिंतन को कीजिये
ओर चिंतन चिंता नहीं बनाये।
बिन चिंतन के वही पशु कहे
हर कर्म चिंतन सफलता पाये।।

जय सत्य ॐ सिद्धायै नमः
स्वामी सत्येंद्र सत्यसाहिब जी
Www.satyasmeemission.org


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading