
डूंगरपुर,राजस्थान
12 फरवरी 2021
जिला कलेक्टर सुरेश ओला की अध्यक्षता में शुक्रवार को ईडीपी सभागार में राजीविका एवं ग्रामीण बैंक के संयुक्त तत्वाधान में वित्तिय साक्षरता सप्ताह के तहत मेगा क्रेडिट एवं वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में जिला कलेक्टर सुरेश ओला के द्वारा बीआकेजीबी बैंक के माध्यम से 265 एसएचजीएस को 8 करोड़ 11 लाख के ऋण वितरण किए गए ।
इस अवसर पर सहायक महा प्रबंधक एवं क्षेत्रीय प्रबंधक बडौदा राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक डी एस मेडतिया, अग्रणी जिला प्रबंधक अंकित शर्मा, जिला परियोजना प्रबंधक राजीविका हितेश चौबीसा, अग्रिम अधिकारी क्षेत्रीय कार्यालय रजनीश गुप्ता, जिला समन्वयक ओ पी जोशी, बतौर अतिथि मौजूद रहें।

इस अवसर पर जिला कलेक्टर ओला ने राजीविका एवं बीआरकेजीबी ग्रामीण बैंक के संयुक्त प्रयासों एवं समन्वय के साथ टीम भावना के रूप में कार्य करने की सराहना की।
उन्होंने कहा कि यह समन्वित प्रयासों का ही परिणाम है कि डूंगरपुर राजीविका अनेक पैरामीटर्स में राज्य स्तर पर अपना प्रथम स्थान दर्ज करा रही है।

इस अवसर पर उन्होंने वित्तीय साक्षरता पर जोर देते हुए कहा इस बात के लिए जागरूक किया जाए कि मिलने वाली आर्थिक सहायता का इस प्रकार सदुपयोग हो कि आर्थिक रूप से सक्षम बनें।
उन्होंने जिले में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा किए जा रहे कार्यों एवं प्रयासों की भी प्रशंसा की।
कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन किया गया तथा पुष्प भेंट कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर अनीता यादव डीआरसी मैनेजर व अनिता रोत आरपीआरपी द्वारा ईश वंदना की गई।

शिविर में जिला प्रबंधक राजीविका हितेश चौबीसा ने बताया कि डूंगरपुर में राजीविका की स्थापना 2012 में हुई।
इस परिषद का उद्देश्य राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में गरीबी उन्मूलन व निर्धन परिवारों की आजीविका संवर्धन है और इस दिशा में कार्य करते हुए जिले में 901 गांवों में राजीविका की पहुंच बनाते हुए 10 हजार 264 एसएचजीएस कार्यरत है तथा एक लाख 28 हजार से अधिक परिवार जुड़े हुए हैं।
शिविर में डीएम-एफआई विकास नाईक ने क्रेडिट कैंप बारें में जानकारी प्रदान की।
उन्होंने बताया कि अभी तक 27 हजार को प्रशिक्षण दिया गया है वहीं 28 हजार सामाजिक सुरक्षा से तथा 18 हजार जीवन ज्योति योजना से जुड़े हैं
शिविर में एडवांस ऑफिसर रजनीश गुप्ता ने पंच सूत्र की जानकारी देते हुए बताया यह पंचासूत्र संयम परिवार एवं क्षेत्र के विकास में सहायक है उन्होंने प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना एवं अटल पेंशन योजना की जानकारी देते हुए इससे अधिकाधिक लाभान्वित होने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में सुगना रोत ने राजीविका से उसके जीवन में हुए बदलाव को ‘सफलता की कहानी:स्वयं की जुबानी’ सुनाया वहीं क्षेत्रीय प्रबंधक डीएस मेड़तिया, ओ पी जोशी ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम में श्रेष्ठ एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिला समन्वयक ओपी जोशी, शाखा प्रबंधक आसपुर भंवर सिंह चौहान, शाखा प्रबंधक माणक चौक गोपाल त्रिपाठी, शाखा प्रबंधक कनबा जाहिद हुसैन शेख, शाखा प्रबंधक मेताली राजकुमार कंसारा, शाखा प्रबंधक न्यू कॉलोनी भाविन पण्ड्या, बपीएम आसपुर गिरीश लबाना, बीपीएम डूंगरपुर दीक्षा वैष्णव, सीएलएफ मैनेजर टामटिया शीला मीणा, सीएलएफ कनबा गंगा भगोरा, बैंक सखी सगुना रोत, क्लस्टर कोर्डिनेटर कांता कटारा को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित भी किया गया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं मौजूद रही। कार्यक्रम का संचालन जिला प्रबंधक आईबीसीबी पंकज दवे ने किया।
रिपोर्ट
राजस्थान ब्यूरो
जगदीश तेली
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7