
बेहद चर्चा का विषय रही बॉलीवुड ऐक्ट्रेस जिया खान की मौत को करीब 7 साल पूरे हो गए, जिसे बताया तो आत्महत्या गया लेकिन ऐक्ट्रेस की मां ने इसे चीख-चीखकर हत्या बताया। लंबे समय बाद एक बार फिर से जिया चर्चा में हैं औऱ इसकी वजह है उनपर बनी एक डॉक्यूमेंट्री ‘डेथ इन बॉलिवु़ड’ और इसे लेकर अब सूरज पंचोली जमकर ट्रोल हो रहे हैं।
जिया खान की मौत पर बनी इस डॉक्यूमेंट्री का नाम ‘डेथ इन बॉलिवुड’ का प्रसारण ब्रिटेन में बीबीसी पर हो रहा है। इस डॉक्यूमेंट्री में जिया की मां राबिया खान के अलावा आरोपी सूरज पंचोली के पिता आदित्य पंचोली का वर्जन भी शामिल किया गया है। इसी के साथ यह डॉक्यूमेंट्री चर्चा में आ गई है, जिसमें इस केस के सबसे बड़े दोषी माने जा रहे सूरज पंचोली भी नजर आए हैं। सूरज इस सीरीज के सेकंड एपिसोड में नजर आए हैं, जिसमें वह बार-बार खुद को इनोसेंट बता रहे हैं। बस लोगों का गुस्सा एक बार फिर से सूरज पंचोली पर फूटने लगा है।
ट्विटर पर लोगों ने तरह-तरह के कॉमेंट किए हैं और सूरज पंचोली पर अपना गुस्सा उतारा है। कइयों ने तो हैशटैग के साथ सूरज पंचोली के फौरन गिरफ्तारी
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7