Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / पंचायत समिति साबला में पंचायत समिति सदस्य के 17 वार्डो के चुनाव परिणाम में 08 वार्डो में भाजपा, 08 वार्डो पर निर्दलीय एवं एक में कांग्रेस का उम्मीदवार विजय रहा।

पंचायत समिति साबला में पंचायत समिति सदस्य के 17 वार्डो के चुनाव परिणाम में 08 वार्डो में भाजपा, 08 वार्डो पर निर्दलीय एवं एक में कांग्रेस का उम्मीदवार विजय रहा।

डुंगरपुर, राजस्थान

वार्ड संख्या 01 भेखरेड में निर्दलीय अजना मीणा 450 मतों से विजयी रही। अंजना को 1409 एवं उनकी निकतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस की तृप्ति कंुवर को 959 मत मिलें। वार्ड संख्या

02 नांदली अहाडा से भाजपा की मंजूला मीणा 511 मतों से विजयी रही। मंजूला मीणा को 1147 मत एवं निर्दलीय चम्पा को 636 मत मिले।

वार्ड नंबर 03 पचलासा छोटा से भाजपा की मणी मीणा 469 मतों से विजयी रही। मणी मीणा को 1498 एवं कांग्रेस की जसु को 1029 मत मिले।

वार्ड संख्या 04 माल से भाजपा के रमेश मीणा 457 मतों से विजयी रहे। रमेश मीणा को 1656 मत मिले जबकि उनके निकतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के कमलजी 1199 मत मिले।

वार्ड संख्या 05 बोडीगामा बड़ा से भाजपा की सजु मीणा 743 मतों से विजयी रही। सजु मीणा को 1504 व कांग्रेस की लक्ष्मी मीणा को 761 मत मिले।

वार्ड संख्या 06 पिडावल से भाजपा के हेमेराज मीणा 233 मतों से विजयी रहें। हेमराज मीणा को 1142 मत एवं उनके प्रतिद्वंदी कांग्रेस के लालजी को 909 मत मिले।

वार्ड संख्या 07 मंुगेंड से भाजपा के इंद्रवीर सिंह चौहान 22 मतों से विजय रहें। इंद्रवीर सिंह को 1332 व उनके प्रतिद्वंदी कांग्रेस के वीरेन्द्र सिंह को 1310 मत मिले।

वार्ड संख्या 08 साबला से भाजपा की लीला 57 मतों से विजयी रही। लीला को 769 मत एवं उनकी निकतम प्रतिनिधि रेखा मीणा को 712 मत मिले।

इसी प्रकार वार्ड संख्या 09 दोलपुरा से निर्दलीय ललिता मीणा 632 मतों से विजयी रही। ललिता मीणा को 1526 एवं उनके निकतम प्रतिद्वंदी भाजपा के कृष्णदेवेन्द्र सिंह चौहान को 894 मत मिले।

वार्ड संख्या 10 सागौट से निर्दलीय रेखा 1025 मतों से विजयी रही। रेखा को 1747 मत व उनकी प्रतिनिधि कांग्रेस की दमली को 722 मत मिले।

वार्ड संख्या 11 म्याला से निर्दलीय सुर्य प्रकाश मीणा 889 मतों से विजय रहें। सुर्यप्रकाश मीणा को 1706 व कांग्रेस की अनिता को 817 मत मिले।

वार्ड संख्या 12 सोलज से निर्दलीय डायालाल मीणा 449 मतों से विजयी रहें। डायालाल को 1634 एवं उनके निकतम प्रतिद्वंदी भाजपा के नाथूलाल मीणा को 1185 मत मिले।

वार्ड संख्या 13 गामडी से निर्दलीय भगवतीलाल बुनकर 277 मतों से विजयी रहें। भगवतीलाल बुनकर को 1317 एवं उनके प्रतिद्वंदी भाजपा के अजय को 1040 मत मिले।

वार्ड संख्या 14 पाल निठाउवा से भाजपा की वक्तु मीणा 12 मतों से विजयी रहें। वक्तु मीणा को 755 एवं उनके प्रतिद्वंदी कांग्रेस के प्रकाश मीणा को 743 मत मिले।

वार्ड नंबर 15 रीछा से कांग्रेस की कमला देवी 145 मतों से विजयी रही। कमला देवी को 1505 एवं उनकी प्रतिद्वंदी निर्दलीय दुर्गा मीणा को 1360 मत मिले।

वार्ड नंबर 16 लेम्बाता से निर्दलीय करूणा देवी 749 मतों से विजयी रही। उनको 1255 मत मिले तथा उनकी प्रतिद्वंदी कांग्रेस की मंजु देवी को 506 मत मिले।

वार्ड नंबर 17 लोडावल से निर्दलीय निलु गर्ग 1456 मतों से विजयी रही। निलु गर्ग को 2292 मत मिले जबकि उनकी प्रतिद्वंदी कांग्रेस की गमीर को 837 मत मिले।

सौजन्य छाया चौबीसा (सुचना एवम जनसंपर्क अधिकारी) डुंगरपुर

राजस्थान ब्यूरो जगदीश तेली


Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

Varanasi भाजपा नेत्री के फ्लैट में स्पा की आड़ में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 13 लोग गिरफ्तार

Varanasi भाजपा नेत्री के फ्लैट में स्पा की आड़ में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 13 लोग गिरफ्तार

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading