Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / !!राष्ट्रीय पक्षी दिवस पर कविता!!

!!राष्ट्रीय पक्षी दिवस पर कविता!!

(भारतीय राष्ट्रीय पक्षी है मोर)

प्रत्येक वर्ष ’12 नवम्बर’ को भारत में राष्ट्रीय पक्षी दिवस मनाया जाता है। 12 नवम्बर 1896 को डॉ. सलीम अली का जन्म दिवस हुआ था ओर डॉक्टर सलीम विश्वविख्यात पक्षी विशेषज्ञ थे।यो इन्ही के जन्मदिवस पर राष्टीय पक्षी दिवस मनाया जाता हैं।हमारे देश भारत का राष्टीय पक्षी मोर है।
ओर हमारे राष्टीय पक्षी मोर पर मेरी कविता इस प्रकार से है कि,

मोर नाम मयूर केक कलापी
शिखावल नीलकंठ सारंग।
ध्वजी शिखी नृत्यप्रिय भुंजगा
मेहरप्रिय कृष्णशिखज सितापांग।।
एक मोरपंख कृष्ण शीष ध्वजा
ज्यों धर्म भक्ति में हो सौंदर्य रस।
काम पिपासा ऊर्ध्व उठकर
जीवन बनाओ उपयोगी उत्कर्ष।।
मोर कार्तिकेय है वाहन
बल बुद्धि सौंदर्य दिव्य प्रेम।
मोरपंख मध्य स्वर्णिम योनिमुद्रा
जो प्रतीक ज्ञान दृष्टि प्रज्ञक्षेम।।
राष्टीय पक्षी मोर हमारा
यो पक्षीराज इसका नाम।
खुले जंगल में भृमण कर पलता
बढ़ाता श्रंगार खेत जंगल ग्रहधाम।।
निलवर्णीय तन आभा वाला
पैर को देख पीहू कर रोता है।
पर देख पंख अपने सतरंगी
भर हुक कुक स्व लुभाता है।।
सर्प कीट पतंगे अन्न है भोजन
मूषक खा मुक्त रखता है खेत।
गुंजयमान कर जंगल बरसाती
मन खिन्न कर देता प्रसन्नता के हेत।।
मोर मारना महापाप शास्त्र है
मोर पालना सुखदायी घर।
मोर देखना सपने में उत्तम
मोर पंख मिटाये बुरे सपने रख सर।।
आओ राष्ट्र पक्षी दिवस मनाएं
मोर संरक्षण सुरक्षा देकर।
नमन सलीम पक्षीधर करके
दान करें पुण्य इस संस्था देकर।।

जय सत्य ॐ सिद्धायै नमः
स्वामी सत्येन्द्र सत्यसाहिब जी
Www.satyasmeemission.org

https://youtu.be/t0EZfDjgTEA

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Subscribe