
चीन की नापाक हरकते और सीमा विवाद को लेकर उसकी मंशा से, भारत और चीन में तो तनातनी बनी हुई है परन्तु चीन अपनी शक्ति का प्रदर्शन छोटे देश ताइवान पर दिखाने पर भी बाज नही आ रहा, चीन दिन रात ताइवान देश पर अपना वर्चस्व दिखाता है, और अन्य देशों से भी समर्थन करने पर मनाही करता है।

दरअसल, चीन ताइवान की लोकतांत्रिक व्यवस्था को खंडित करने में लगा और वहाँ की प्रशासन व्यवस्था को अस्त – व्यस्त करने में लगा रहता है, चीन ने भारतीय मीडिया को भी ताइवान पर कुछ भी लिखने से मना किया और समर्थन करने पर रोक लगाई।

ताइवान के विदेश मंत्री वू जोसेफ ने एक साक्षात्कार में बताया कि चीन उनकी लोकतांत्रिक व्यवस्था की न तो इज्जत करता है और न ही वहाँ की शांति को बनाए रखता है, विदेश मंत्री ने बताया कि 8 अक्टूबर को ताइवान राष्ट्रीय दिवस मना रहा था, और बिना बुलाये चीन के अधिकारियों ने वहाँ आकर उनके साथ के लोगो को घायल कर दिया, चीन मुझे विदेश मंत्री नही मानता पर बाकी के देश हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था का सम्मान भी करते है और मुझे विदेश मंत्री भी मानते है।
चीन ने पिछले कुछ दिनों से ताइवान पर नजर तेज कर दी है और थल और वायु सैन्य शक्ति को भी बढ़ा दिया है, विदेश मंत्री ने कहा कि चीन अपना देख ले हमे भारत के साथ सुरक्षित महसूस होता है और हमे अपनी लोकतांत्रिक व्यवस्था बेहद पसंद है।
रिपोर्ट:- अवन्तिका मिश्रा
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7