
जी हां आईजीआई एयरपोर्ट थाना पुलिस ने दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट से एक फर्जी पायलट को गिरफ्तार किया है। एयरपोर्ट पर पायलटों को मिलने वाली सुविधाओं के लालच में लिए वह जर्मनी की लुफ्थांसा एयरलाइंस की वर्दी पहनकर एयर एशिया फ्लाइट से कोलकाता जाने की फिराक में था।
पुलिस को शुरूआती जांच में पता चला कि आरोपी काॅरपोरेट ट्रेनिंग देने का काम करता है और कोलकाता में उसका कार्यालय है। एयरपोर्ट पुलिस उपायुक्त संजय भाटिया ने बताया कि आरोपी की पहचान दिल्ली के वसंत कुंज निवासी राजन महबुबानी (48) के रूप में हुई है।
सोमवार शाम लुफ्थांसा जर्मन एयरलाइंस के मुख्य सुरक्षा अधिकारी ने पुलिस को शिकायत दी थी कि एक आदमी लुफ्थांसा के पायलट की यूनिफार्म पहनकर, नेम प्लेट लगाकर एयर एशिया की फ्लाइट से कोलकाता जाने की कोशिश कर रहा है। वह एयरपोर्ट पर पायलटों को मिलने वाली सुविधाएं भी लेने की कोशिश कर रहा है।
विज्ञापन
यह शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से पूछताछ में पता चला कि खुद को पायलट बताकर वह अब तक 15 बार यात्रा कर चुका है।
उसने बताया कि वह एयरपोर्ट पर पायलटों को मिलने वाली सुविधा का फायदा उठाने के लिए नकली यूनिफार्म पहनता था। कई बार उसने अपनी सीट अपग्रेड करवाई और तत्काल सुविधा के साथ-साथ जल्द से जल्द जाने के लिए पायलट की यूनिफार्म बनवा रखी थी।
पुलिस को जांच में पता चला कि उसने पायलट की यूनिफार्म कोलकाता से बनवाई थी। आरोपी पंजाब यूनिवर्सिटी से स्नातक है।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे अलग-अलग यूनिफार्म पहनकर फोटो खिंचवाने और टिकटॉक पर अपना वीडियो डालने का शौक है। पुलिस के मुताबिक कर्नल की वर्दी में उसका एक फोटो मिला है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7