Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / खबरें / राजस्थान के बांसवाड़ा में किया ओ ई एल पी कार्यक्रम से संबंधित आमुखीकरण का आयोजन, बच्चों की उचित शिक्षा व्यवस्था को लेकर किया कार्यक्रम,

राजस्थान के बांसवाड़ा में किया ओ ई एल पी कार्यक्रम से संबंधित आमुखीकरण का आयोजन, बच्चों की उचित शिक्षा व्यवस्था को लेकर किया कार्यक्रम,

ख़बर राजस्थान के बांसवाड़ा से है। यहां 17 सितम्बर को राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय गनोड़ा जिला बांसवाडा में ओईएलपी कार्यक्रम से संबंधित आमुखीकरण का आयोजन किया गया। जैसा कि ओईएलपी कार्यक्रम बांसवाडा सहित राजस्थान के 7 जिलों के 14000 राजकीय विद्यालयों में राजस्थान प्रारंभिक शिक्षा परिषद व द हंस फाउंडेशन के वित्तीय सहयोग से चलाया जा रहा है। यह कार्यक्रम विशेष तौर से शुरुआती कक्षाओं के बच्चों की भाषा में नींव मजबूत करने तथा समझ के साथ पढ़ना-लिखना सिखाने के लिए चलाया जा रहा है। आमुखीकरण में बांसवाड़ा के गढ़ी व घाटोल ब्लॉक के चयनित 30 विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, उन विद्यालयों से संबंधित पीईईओ, ब्लॉक घाटोल व गढ़ी तथा जिले के सभी संबंधित शिक्षा अधिकारी सहित कुल 42 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

आमुखीकरण में ओईएलपी संस्था की तरफ से निदेशक किर्ति जयराम, कार्यक्रम प्रबंधक रोडमल योगी, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमान बाबूलाल सारसर तथा बांसवाडा जिले के प्रभारी श्रीमान भंवरलाल मीणा सहज कर्ता के रूप में उपस्थित थे। आमुखीकरण के अंत में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी नानुनाथ जी ने सभी प्रतिभागियों को कार्यक्रम के क्रियान्वयन हेतु प्रोत्साहित कर धन्यवाद दिया।

बांसवाड़ा से खबर 24 एक्सप्रेस के लिए रामेश्वर जोशी की रिपोर्ट


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

अवंतिका हॉस्पिटल के संस्थापक डॉ. बीपी सिंह के जन्मदिन पर विशेष: कम उम्र में बनाई अलग पहचान, बुलंदशहर में स्वास्थ्य सेवा और समाजसेवा का मजबूत नाम

अवंतिका हॉस्पिटल के संस्थापक डॉ. बीपी सिंह के जन्मदिन पर विशेष: कम उम्र में बनाई अलग पहचान, बुलंदशहर में स्वास्थ्य सेवा और समाजसेवा का मजबूत नाम

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading