Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / उधार के पैसे वापस करने के बाद भी महाराष्ट्र के बीड में दबंगों ने की दलित की पिटाई

उधार के पैसे वापस करने के बाद भी महाराष्ट्र के बीड में दबंगों ने की दलित की पिटाई

महाराष्ट्र के बीड जिले से एक दलित की पिटाई का मामला सामने आया है। बीड जिले के आंबेसालवी गांव के रहने वाले 27 साल के प्रशांत तात्याराम निसर्गन्ध की दबंगों ने बुरी तरह पिटाई कर दी।


प्रशांत के परिवार ने बताया कि प्रशांत ने दबंगों से 5000 रुपये का कर्जा लिया था। कर्जा और ब्याज चुकाने के बावजूद दबंग उससे और पैसों की मांग कर रहे थे। लेकिन प्रशांत ने मना कर दिया।

प्रशांत अपने खेतों पर थे कि तभी वहां लाठी डंडों के साथ तीन लोग भारत रघुनाथ डोके, अर्जुन बांडे, शेषेराव गुंदेकर पहुंच गए और बुरी तरह मारने लगे।
वे लोग प्रशांत को वहीं अधमरा छोड़कर भाग गए।

प्रशांत को बीड के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मारपीट करने वाले तीन लोगों के खिलाफ पिंपलनेर थाने में एससीएसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस लोगों की तलाश में जुटी है।

……………………

बीड से खबर 24 एक्सप्रेस के लिए विनोद शिंदे की रिपोर्ट।


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading