Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / आतंकवाद त्याग, तपस्या और बलिदान का प्रतीक : राकेश सिंह, मध्यप्रदेश भाजपा अध्यक्ष! जुबान फिसली या फिर दिल की बात जुबां पर आ गई!!

आतंकवाद त्याग, तपस्या और बलिदान का प्रतीक : राकेश सिंह, मध्यप्रदेश भाजपा अध्यक्ष! जुबान फिसली या फिर दिल की बात जुबां पर आ गई!!

मध्यप्रदेश भाजपा अध्यक्ष की जुबान क्या फिसली मानों उनके विरोधियों को एक नया हथियार मिल गया हो। भोपाल से प्रज्ञा ठाकुर को टिकट देने के। आड़ आलोचनाओं का शिकार हो रही बीजेपी की मुश्किल उनके खुद के नेता ही बढ़ाये जा रहे हैं। एमपी भाजपा अध्यक्ष राकेश सिंह ने बातों के बहाव में आतंकवाद को त्याग, तपस्या और बलिदान का प्रतीक बना दिया।

बता दें कि मध्यप्रदेश भाजपा अध्यक्ष राकेश सिंह बुधवार को एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे तभी बातों ही बातों में उनकी जुबान फिसल गई और फिर अर्थ का अनर्थ हो गया। इस दौरान उन्होंने आतंकवाद को त्याग, तपस्या और बलिदान का प्रतीक कह डाला। समाचार एजेंसी एएनआई ने उनके इस बयान से संबंधित एक वीडियो जारी किया है। इसमें वह हिंदू आतंकवाद के मुद्दे पर बोल रहे थे। बोलते-बोलते वो आतंकवाद को त्याग, तपस्या और बलिदान का प्रतीक बना बैठे।

उन्होंने कहा, ‘भगवा कभी आतंकवाद नहीं होता, भगवा धारण करने वाला कभी आतंकवादी नहीं होता, ‘आतंकवाद तो त्याग, तपस्या और बलिदान का प्रतीक होता है।’

हालांकि अभी तक विपक्ष की ऐसी कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। लेकिन कुछ नेताओं का कहना है कि “यह भाजपा का असल चाल चरित्र और चेहरा है। वो जुबां पर कुछ और दिल में कुछ और रखते हैं।” अभी मध्यप्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने भी इस मामले पर अपनी सफाई नहीं दी है लेकिन जो भी हो, आज जिस तरह से इन मुद्दों को भुनाया जा रहा है, देखकर लग रहा है कि आतंकवाद, हिंदुत्व, राष्ट्रवाद, पाकिस्तान, देशद्रोही के अलावा भारत में कोई मुद्दा ही नहीं बचा।

________________________

Khabar 24 Express


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Subscribe