Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / मध्यप्रदेश के राजगढ़ में एक दर्दनाक हादसा, बच्चों ने गलती से स्टार्ट कर दिया ट्रेक्टर, ट्रेक्टर ट्रॉली समेत बच्चे कुएं में गिरे, देखें वीडियो

मध्यप्रदेश के राजगढ़ में एक दर्दनाक हादसा, बच्चों ने गलती से स्टार्ट कर दिया ट्रेक्टर, ट्रेक्टर ट्रॉली समेत बच्चे कुएं में गिरे, देखें वीडियो

मध्यप्रदेश के राजगढ़ से एक बड़ी खबर, राजगढ़ जिले के गिंदौर मीना गांव में दर्दनाक हादसा, भूसे से भरे ट्रेक्टर ट्राली के साथ 90 फीट गहरे कुएं में गिरे दो बच्चे, दोनों की मौत
5 घंटे तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन, कुएं में पानी और भूसा बना रेस्क्यू में बाधा।

मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के मलावर थाना क्षेत्र के गिंदौर मीना गांव में शुक्रवार को दोपहर करीब 3 बजे रामबाबू दांगी के घर चार दिन पहले खरीदे नए ट्रेक्टर से भूसा खाली किया जा रहा था। इस दौरान रामबाबू के दोनों बच्चे बेटी कनक (5) साल व बेटा केशव (3) साल ट्रेक्टर में बैठकर खेल रहे थे। इसी दौरान बच्चों ने ट्रैक्टर स्टार्ट कर दिया और ट्रेक्टर स्टार्ट होकर घर के आगे बने करीब 90 फीट गहरे कुएं में भूसे से भरी ट्रेक्टर ट्राली के साथ जा गिरा, जिसके कारण दोनों बच्चें कुएं के अंदर डूब गए। करीब 3 घंटे तक चले रेस्स्क्यू के बाद क्रेन की मदद से ट्रैक्टर ट्रॉली को बड़ी मश्क्कत के बाद बाहर निकाला गया।


इसके बाद तीन साल के केशव को तीरपाल के सहारे बाहर निकाला गया। और उसे तत्काल एम्बूलेंस के द्वारा सिविल अस्पताल ब्यावरा में भेजा गया। इसके बाद दूसरे बच्चें की तलाश शुरू की गई। लेकिन रात होने और कुएं में पानी और भूसा भरा होने के कारण रेस्क्यू टीम को परेशानी का सामना करना पड़ा। करीब सात बजे दूसरी बच्ची कनक को भी रेस्क्यू टीम के द्वारा रस्सी के सहारे बाहर निकाला गया। दोनों बच्चों को ब्यावरा सिविल अस्पताल में चेकअप के बाद डॉक्टर ने  मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर एसपी प्रदीप शर्मा भी मौके पर पहुंचे।

रिपोर्ट : अब्दुल वसीम अंसारी राजगढ़


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Subscribe