Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Bihar / आजकल की कलयुगी माँ : बच्चे के रोने पर माँ ने होंठो पर चिपका दी फेवीक्विक

आजकल की कलयुगी माँ : बच्चे के रोने पर माँ ने होंठो पर चिपका दी फेवीक्विक

कहते हैं माँ इस संसार का सबसे सुंदर शब्द है। माँ जीवनदायनी होती है। माँ अपने बच्चे को नौ महीने अपने पेट में रखकर दर्द सहती है। और उसके बाद बच्चे की परवरिश करती है। माँ अपने बच्चे को कभी दुखी नहीं देख सकती। माँ शब्द ही इतना सुंदर है।

लेकिन आजकल इस मोबाइल के युग में माँ शब्द के मायने भी बदल रहे हैं। आज मोबाइल के युग की एक ऐसी ही घटना हम बताने जा रहे हैं जिसे सुनकर आपका दिल दहल जाएगा।

बिहार के छपरा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां एक लगातार बच्चा रो रहा था तो परेशान होकर मां ने उसके होठों पर फेविक्विक चिपका दी। बच्चे का पिता जब अपने काम से वापस आया तो उसने देखा कि बच्चा बिल्कुल शांत है, तो पिता को लगा कि वह कुछ बोलने की कोशिश कर रहा है। उसके मुंह से झाग निकल रहा था।

बच्चे के पिता ने आगे कहा, ‘जब उसने अपनी पत्नी शोभा से इसके बारे में पूछा तो उसने बताया कि वह पूरे समय रोता रहता है। “इसलिए मैंने उसके होठों पर गोंद लगा दी है ताकि वह चुप रहे।”
पत्नी की इस बात को सुनकर पिता को बड़ी हैरानी हुई और गुस्सा भी आया लेकिन वह तुरंत अपने बच्चे को लेकर अस्पताल पहुंचा।
बच्चा फिलहाल अस्पताल में है। जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। डॉक्टर भी इस घटना से हैरान हैं।

इस मामले में अभी तक पुलिस में कोई शिकायत नहीं कि गयी है लेकिन माँ की इस हरकत से बच्चे की जान खतरे में पड़ गयी थी।


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading