Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / होली दहन पर यज्ञ के द्वारा सद्गुरु स्वामी सत्येन्द्र जी महाराज करेंगे विपदा दूर, दिलाएंगे शत्रु द्वारा कराए तंत्र-मंत्र अभिशाप से मुक्ति

होली दहन पर यज्ञ के द्वारा सद्गुरु स्वामी सत्येन्द्र जी महाराज करेंगे विपदा दूर, दिलाएंगे शत्रु द्वारा कराए तंत्र-मंत्र अभिशाप से मुक्ति

20 मार्च 2019 को छोटी होली दहन यज्ञ में करें अपने ऊपर आई नवग्रह विपदा और गुप्त प्रत्यक्ष शत्रु द्धारा कराये तंत्र मंत्र अनुष्ठान के अभिशाप को भस्म…

20 मार्च 2019 को छोटीहोली दहन यज्ञ में करें अपने ऊपर आई नवग्रह विपदा और गुप्त प्रत्यक्ष शत्रु द्धारा कराये तंत्र मंत्र अनुष्ठान के अभिशाप को भस्म…

भक्तों के विशेष आग्रह अनुरोध पर सत्य ॐ सिद्धाश्रम शनिदेव मन्दिर कचहरी रोड बुलन्दशहर पर स्वामी सत्येंद्र सत्यसाहिब जी के तत्वाधान निर्देशन में सत्यास्मि मिशन के भक्तों द्धारा कराये जा रहें सामूहिक नवग्रह कालसर्पदोष,पितृदोष,ग्रहण दोष विशेषकर विवाह में होने वाली देरी और बँधाओं का शांति निवारण और गुप्त प्रत्यक्ष शत्रु की नजर जादू तंत्र मंत्र अनुष्ठानों का तत्काल समापन यज्ञानुष्ठान।
होली और दीपावली ये हिंदुओं के सबसे महत्त्वपूर्ण त्यौहार है,जो एक दूसरे से 6 महीने यानि छटमासे के अंतराल में आते है,और नवग्रहों के भी प्रत्येक वर्ष में होने वाले राशि परिवतर्न से और ग्रहण दोषों से जातक को जो लाभ हानि की प्राप्ति होती है,वो होली और दीपावली के पहले दिन यानि छोटी होली यानि होली दहन और छोटी दीपावली यानि निवारण दीपावली पर अनुष्ठान करके किया जाता है।इन दोनों दिनों में भक्त लोग अपनी सभी छटमासी विपदाओं का निवारण करके फिर अगले दिन उत्सव मनाते है।
तो इसी सब विपदा आदि के निवारण के लिए छोटी होली 20 मार्च 2019 को सत्य ॐ सिद्धाश्रम में दोपहर को 12 बजे से 3 बजे तक यज्ञ किया जा रहा है।इसमें केवल आश्रम से दीक्षित भक्त यानि गुरु मंत्र लिया हो,वही भक्त इस यज्ञ में आये…और दूर के लोग इस उपाय को अपने यहाँ यज्ञ करते में इसी प्रकार करके लाभ ले सकते है।

आपकी हर मनोकामना का सहज व् अचूक उपाय:-

इस छोटी होली पर आप पान का 1 साबूत पत्ता ले, उस पर अपनी जो भी मनोकामना है,वो लाल स्याही से या स्केच पेन से लिखे, और अब 1 साबूत सुपारी और एक 1 हल्दी की गांठ तथा 1 गेंदे का फूल व् कोई भी एक मिठाई का टुकडा और दो छोटी इलायची को उसके ऊपर रखकर अपने से या जिसकी भी समस्या है,उससे या वो व्यक्ति दूर है तो उसके फोटो से 7 बार उल्टा उतार कर आश्रम में चल रहे यज्ञ में आहुति दें।

सिद्धासिद्ध महा शावरी मंत्र से आहुति दी जायेगी।जिसे चाहे तो आप भी याद कर ले और आहुति समय गुरु जी के साथ बोलेंगे,तो चमत्कारिक लाभ पाएंगे…

सत्य गुरु ॐ माई शक्ति,
अष्ट सिद्धि नवनिधि दे भक्ति।
नाश करो शत्रु विकराला,
चढाउँ पान मिठाई माला।
जो देखूं वो सच दिखलाओ,
ढूंढ़ ढूंढ़ मनचाहा लाओ।
मुझको दे दो सच्चा दूत,
बांधू पीर वीर जिन्न भुत।
चोर चौकी मुंह की खाये,पीड़ा रोग जड़ से जाये।
सत्य गुरु ॐ की आन,सत्य ॐ सिद्धायै नमः दे सिद्ध ज्ञान।
शब्द साँचा पिंड कांचा चले मंत्र सत्य ॐ का वाचा।।

छोटी होली पर शाम को होली जलाने का समय महूर्त है:-

अबकी बार भद्र मुख योग के कारण ये समय बहुत कम है-8:57 से 9:09 तक यानि केवल 10 मिनट का महूर्त है। और कुछ स्थानों पर रात्रि 8:57 से रात्रि 12:28 तक भी है।

अगले दिन 21मार्च 2019 गुरुवार को होली खेलने का महूर्त:-

प्रातः 8 बजे से साय 3 बजे तक शुभ है।

स्वामी सत्येंद्र सत्यसाहिब जी
जय सत्य ॐ सिद्धायै नमः
www.satyasmeemission.org


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Subscribe