Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / भारत ने तीसरा वन-डे जीतते ही जीत ली सीरीज और साथ में जीत लिया दिल

भारत ने तीसरा वन-डे जीतते ही जीत ली सीरीज और साथ में जीत लिया दिल

“न्यूजीलैंड के साथ खेले जा रहे वन-डे सीरीज में भारत ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराकर सीरीज में 3-0 से बढ़त बना ली साथ ही भारत ने सीरीज पर भी कब्जा जमा लिया।”

बता दें कि माउंट मॉनगनुई में खेले गए तीसरे वन-डे में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराते ही भारतीय टीम ने पांच मैच की सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 243 रन का स्कोर खड़ा किया।

जवाब में भारतीय रणबांकुरों ने 43 ओवर्स में ही 3 विकेट खोते हुए का स्कोर पा लिया। टीम इंडिया की ओर से उपकप्तान रोहित शर्मा ने सर्वाधिक 62 तो कप्तान विराट कोहली ने 60 रन बनाए। अंबाती रायुडू 40* तो दिनेश कार्तिक 38* रन बनाकर नाबाद लौटे।

सीरीज डिसाइडर इस मुकाबले को अपने नाम करते ही टीम इंडिया ने पांच मैच की सीरीज में 3-0 की अपराजेय बढ़त के साथ सीरीज पर कब्जा जमा दिया। भारत ने दूसरी बार न्यूजीलैंड में द्विपक्षीय वन-डे सीरीज जीती। इससे पहले उसने एकमात्र 2008-09 में सीरीज जीती थी।


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading