एक ऐसी शख्सियत जो अपने दम पर अपने हर सपने को पूरा करने की चाहत रखती है। मेहनती, कभी न हार मानने वाली जिनकी जिद के आगे उनके हर सपने पूरे होते हैं। जी हां हम बात कर रहे हैं “मल्लिका-ए-हुस्न” पूजा यादव की, जो अपनी खूबसूरती से खूब सुर्खियां बटोर रही हैं।
कौन हैं पूजा यादव :
पूजा यादव मूल रूप से हरियाणा के गुरूग्राम की रहने वाली हैं। पूजा की अभी हाल ही में शादी हुई है, उनकी शादी को अभी साल भी नहीं हुआ। पूजा की शादी कानपुर के रहने वाले कैप्टन अभीषेक यादव पुत्र दशरथ सिंह यादव से हुई है।
पूजा मिसेज इंडिया राइजिंग स्टार का खिताब अपने नाम कर चुकी हैं इससे पहले वो मिसेज इंडिया सब टाइटल का अवार्ड अपने नाम कर चुकी हैं, 2017 में ऑक्सफोर्ड कॉलेज ऑफ एजूकेशन में मिस फ्रेशर भी बनी थीं।
बता दें कि 14 सितंबर को सेमी फिनाले में ही पूजा ने सबसे अलग पर्फार्मेंस दी थी और अगले दिन 15 सितंबर को ग्रेंड फिनाले में उन्होेंने मिसेज इंडिया सब टाइटल का अवार्ड अपने नाम कर लिया। पूजा ने हमें बताया कि वो 2017 में ऑक्सफोर्ड कॉलेज ऑफ एजूकेशन में वह मिस फ्रेशर भी बनी थीं।
मिसेज इंडिया 2018 के ग्रैंड फिनाले का आयोजन दिल्ली के चाणक्यपुरी में हुआ था इसमें पूजा को मिसेज इंडिया 2018 सेकंड रनरअप का क्राउन मिला उसके साथ ही मिसेज इंडिया गोवा का ताज भी पूजा को मिला।
इसी प्रोग्राम में पूजा को मिसेज इंडिया पॉपुलर 2018, मिसेज इंडिया एक्टिव 2018 का खिताब मिला।
मूल रूप से गुरूग्राम की रहने वाली पूजा यादव की शादी छह महीने पहले कानपुर के रहने वाले कैप्टन अभीषेक यादव के साथ हुई। उनका कहना है की उनके ससुराल पक्ष ने हमेशा उनका साथ दिया और आगे बढऩे के लिए प्रोत्साहित किया। वह अपनी इस सफलता का श्रेय अपने पति अभिषेक और सास-ससुर को देती हैं।
बेटियों की प्रेरणास्रोत बनीं पूजा यादव समाज को एक संदेश देना चाहती हैं। वो कहती हैं कि हमें अपनी बहू-बेटियों को आगे बढऩे का मौका देना चाहिए। महिलाओं को किसी भी क्षेत्र में कम नही आंकना चाहिए। आजकी नारी अबला नहीं है, वो अपनी मेहनत और हुनर से किसी भी उम्र और क्षेत्र में नाम करके दिखा सकती हैं, बस जरूरत है तो उसको प्रोत्साहन की, साथ की, उनकी प्रतिभा को जान कर उन्हें समझने की और सही रास्ता दिखाने की।
15 सितंबर को गुरुग्राम के एक मॉल में ग्लेमर गुरुग्राम की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में देशभर से करीब 90 महिलाओं ने हिस्सा लिया था। इससे पहले 14 सितंबर को उन्होंने सेमीफाइनल में अपने अभिनय और प्रस्तुति से फाइनल में प्रवेश किया। इसका फिनाले 19 नवंबर को चाणक्यपुरी दिल्ली में हुआ था। इसमें पूजा को मिसेज इंडिया 2018 सेकंड रनरअप का क्राउन मिला उसके साथ ही मिसेज इंडिया गोवा का ताज भी पूजा को मिला।
इसी प्रोग्राम में पूजा को मिसेज इंडिया पॉपुलर 2018, मिसेज इंडिया एक्टिव 2018 का खिताब मिला।
पूजा सुंदर हैं, खूबसुरत हैं, ग्लैमर से भरपूर हैं तो फिल्मों में काम के सवाल पर पूजा ने कहा कि वो अपना करियर बॉलीवुड फिल्मों में बनाना चाहती हैं। उन्हें एक्टिंग मॉडलिंग का बहुत शौक है अगर उन्हें अच्छा मौका मिले तो वो काफी नाम कमा सकती हैं और इस क्षेत्र में भी कसौटी पर खरी उतरेंगी। उन्होंने कहा कि वो दर्शकों के दिल को चुरा लेंगी, उनकी पसंद बन सकती हैं।
पूजा ने बताया कि ग्रामीण परिवेश में पली बढ़ी बेटी का इस प्रकार का सम्मान, अन्य बेटियों को भी आत्मविश्वास बढ़ाने और आगे बढ़ने के लिए प्रेरणा दिलाने में सहयोग करेगा।
हम दुआ करते हैं कि पूजा हर क्षेत्र में अपना और अपने परिवार का रोशन करें पूजा का बॉलीवुड का सपना भी जल्द पूरा हो और उन्हें अच्छे प्रोजेक्ट्स मिलें। हम पूजा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैंपूजा हम आप अपने जीवन में बहुत आगे बढ़ें, आपके सारे सपने हक़ीक़त बनें, आपके सफर की सारी कठिनाइयाँ दूर हों। आपको जल्द अच्छी फिल्मों के प्रोजेक्ट्स मिलें, आप बड़ी से बड़ी फ़िल्में करें। हम आपके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं और आपको आपके सफलतम जीवन की शुभकामनायें भी देते हैं।
एक्टिंग से जुड़ी पूजा की कुछ मनमोहक तस्वीरे
****
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7




