Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / गुरुग्राम गोलीकांड: जज के गनर की गोली से पत्नी की मौत के बाद जिंदगी और मौत से जूझ रहे जज के बेटे की भी मौत

गुरुग्राम गोलीकांड: जज के गनर की गोली से पत्नी की मौत के बाद जिंदगी और मौत से जूझ रहे जज के बेटे की भी मौत

 

 

 

 

गुरुग्राम में सरेआम हुए गोलीकांड ने सनसनी मचा कर रख दी थी। ज्ञात हो कि 13 अक्टूबर को जज के गनमैन ने ही जज की पत्नी और बेटे को सरेआम गोलियों से छलनी कर दिया था जिसमें जज की पत्नी की मौके पर मौत हो गयी थी और उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया था।

 

 

 

13 अक्तूबर (शनिवार शाम) को गनमैन ने जज की पत्नी और बेटे को गोली मारकर सनसनी फैला दी थी। देर रात जज की पत्नी की मौत हो गई थी। वहीं बेटा अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा था, लेकिन मंगलवार सुबह उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

डीसीपी क्राइम सुमित के मुताबिक जज की पत्नी और बेटे 13 अक्तूबर को गुरुग्राम के सेक्टर-49 स्थित मार्केट में कुछ खरीदारी करने गए थे। जब वह वापस लौटे तो गनर कार के पास मौजूद नहीं था। वह उन्हें छोड़कर कहीं चला गया था। काफी देर बाद जब महिपाल वापस आया तो उन दोनों ने उसे सबके सामने काफी डांट लगाई।

इसी बात से वह गुस्से से भर गया और आवेश में आकर उसने जज की पत्नी और बेटे ध्रुव पर गोली चला दी थी। बताया जा रहा है कि महिपाल को ध्रुव ने थप्पड़ भी मारा था। यही सब उसके मन में घर कर गया और उसने दोनों को गोली मार दी जिसके बाद पत्नी की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई वहीं ध्रुव गंभीर अवस्था में मेदांता अस्पताल में भर्ती था।

महिपाल ने पूछताछ के दौरान जज के परिवार व जज की काफी तारीफ भी की थी। जब पुलिस को इस वारदात की जानकारी हुई थी तो सारे रास्ते सीज कर दिए गए थे और आरोपी को डेढ़ घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया गया था।

बता दें कि, गुरुग्राम में जज की पत्नी और बेटे पर गनर द्वारा गोली चलाए जाने के मामले को सुलझाने का दावा करते हुए एसआईटी ने कई सनसनीखेज खुलासे किए हैं। साथ ही एसआईटी ने ये भी बताया है कि आखिर क्यों गनर ने जज के परिवार पर गोली चलाई जबकि वह उनकी काफी तारीफ करता है।

एसआईटी ने अपनी जांच के बारे में जो खुलासे किए हैं उससे इस पूरे गोलीकांड का मकसद ही बदल गया है। एसआईटी ने बताया कि इस पूरी वारदात का धर्म परिवर्तन से कोई संबंध ही नहीं है। न ही गनर महिपाल जज के परिवार से किसी बात से नाराज था। बल्कि उसने तो जांच अधिकारियों को बताया है कि वह जज और उसके परिवार की काफी इज्जत करता है और उन सब की काफी तारीफ भी की।

डीसीपी क्राइम गुरुग्राम ने कुछ दिन पहले एक प्रेस कांफ्रेंस में पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 13 अक्तूबर को हुई पूरी घटना गुस्से में आकर की गई। महिपाल ने हत्या की कोई योजना पहले से नहीं बनाई थी। बल्कि उस दिन कुछ ऐसा हुआ कि गनर को गुस्सा आया और उसने जज की बीवी और बेटे पर गोली चला दी।


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

रक्षाताई खडसे यांच्यावरील कथित आक्षेपार्ह वक्तव्याविरोधात मुक्ताईनगरात भाजपाचा मोर्चा; कठोर कारवाईची मागणी

रक्षाताई खडसे यांच्यावरील कथित आक्षेपार्ह वक्तव्याविरोधात मुक्ताईनगरात भाजपाचा मोर्चा; कठोर कारवाईची मागणी

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading