21 अक्टूबर को नेता सुभाष चंद्र बोस के नेतृत्व वाली ‘आजाद हिंद सरकार’ की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले पर झंडा भी फहराया।
श्री सत्यसाहिब स्वामी सत्येन्द्र जी महाराज ऐसे महान नेता और सच्चे देशभक्त को अपनी सच्ची श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
!!सुभाष चंद्र बोस जन्मोदिवस!!
[प्रथम प्रधानमंत्री]
प्रथम स्वतंत्र प्रधानमंत्री भारत
सुभाष चंद्र बोस हमारे।
आज जन्मदिन उनका जग में
मना रहे भारत में सारे।।
तुम मुझे खून दो,मैं तुम्हें आजादी दूंगा
अमर नारा देने वाले सुभाषचंद्र बोस।
शांति आती है क्रांति से,उठ खड़े हो जाओ
स्वतंत्रता हमारा अधिकार है,ये है नेता जी का घोष।।
त्याग प्रसाशन ब्रिटिश का
स्वदेश कर्म धर्म अपनाया।
कांग्रेस निति में अनीति जान कर
आजाद हिंद फौज संगठन बनाया।।
बर्मा विजय पताका फैरायी
स्वतंत्र भारत होगा शीघ्र सारा।
विश्व युद्ध में पलटी बाजी
स्वतंत्रता स्वप्न ध्वंश हुआ हमारा।।
वायुयान दर्घटना जल कर
सुभाष चंद्र बोस वीरगति को पाये।।
भारत स्वतँत्रता झलक दिखा कर
जन जन ह्रदय सजीव समाये।
देश प्रेम स्वतंत्रता जीवन
पुरुषार्थ कर्म नेता जी नारा।
क्रांति करो राष्ट एकता
संदेश यही सुभाष चंद्र बोस सारा।।
****
रचियता-स्वामी सत्येंद्र सत्यसाहिब जी
www.satyasmeemission.org
Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines
Subscribe to get the latest posts sent to your email.