रिपोर्ट : अनमोल पटले, गोंदिया
गोंदिया जिले से यह पहला मामला है जब किसी की मौत स्वाइन फ़्लू से बताई जा रही है।
यह मामला गोंदिया जिले के आमगांव तालुका, ठाणा गांव का है जहां शालिनी ताई नंदनकर (42 साल) बीमार हुईं इसके बाद उन्हें उपचार के लिए नागपुर ले जाया गया। इससे पहले उनका इलाज गोंदिया के हॉस्पिटल में चल रहा था लेकिन यहां उनकी ताबिययत और बिगड़ जाने की स्थिति में उन्हें नागपुर रेफर कर दिया गया। लेकिन वहाँ उपचार के बाद डॉ. ने शालिनी को मृत घोषित कर दिया।
शालिनी अपने पति और बच्चों के साथ रहती थीं। लेकिन अचानक से उनकी तबियत खराब होने से गोंदिया के हॉस्पिटल ले जाया गया। लेकिन वहाँ तबियत और ज्यादा खराब होने से उन्हें नागपुर के सेंटर पॉइंट हॉस्पिटल में भर्ती किया गया। जहां उनका बल्ड टेस्ट करने के लिये रामदास पेठ नागपुर पैथोलॉजी लैब भेजा गया। लेकिन रिपोर्ट आने के पहले से ही उनका देहांत हुआ। जब रिपोर्ट आयी तो उसमें स्वाईन फ्लू की पुष्टि हुई। जिसके बाद आमगांव तालुका में हलचल मच गई। और लोगों में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया।
शालिनी की स्वाइन फ़्लू से मौत की पुष्टि होने के बाद डॉक्टर की टीम ने शालिनी के घर के सभी सदस्यों को बल्ड टेस्ट के लिए भेजा गया। और सभी सदस्यों का चेकअप भी किया गया। इसके अलावा डॉक्टर की टीम ने आसपास के लोगों को चेताया कि अगर किसी में भी कुछ संदिग्ध लक्षण दिखाई दें तो तुरंत प्राथमिक आरोग्य केंद्र ठाणा से संपर्क करें। वैद्यकीय अधिकारी डॉ. अश्विनी जनीयकर और कांचन टेभुर ने लोगों से सतर्क रहने की अपील भी की।
इसके अलावा मातृशक्ति एनजीओ से जुड़ी सामाजिक कार्यकर्ता विनीत जी ठाकरे ने शालिनी नदनकर की स्वाइन फ़्लू से मौत होने पर दुःख जताया। उन्होंने कहा कि यह बेहद ही दुःखद घटना है और साथ ही लोगों के लिए बेहद खतरनाक। उन्होंने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। साथ ही उन्होंने प्रशासन से अपील की है कि इस ओर ज्यादा से ज्यादा ध्यान दिया जाए ताकि स्वाइन फ़्लू को रोका जा सके।
बात दें कि तिरोड़ा तालुका में भी 2 संदिग्ध मरीज पाये गये हैं जिन्हें नागपुर के ऑरेंज सिटी हॉस्पिटल में रेफर कर दिया गया।
******
रिपोर्ट : अनमोल पटले,
गोंदिया ब्यूरो
ख़बर 24 एक्सप्रेस
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7

