अपने भड़काऊ और दंगे फैलाने वाले भाषणों से हर वक़्त चर्चा में बने रहने वाली कथित साध्वी प्राची ने एक बार फिर चर्चा में हैं। मुस्लिम समुदाय साध्वी प्राची के निशाने पर रहता है। और इस बार भी उन्होंने मुसलमानों पर निशाना साधा है।
इस बार के बयान में साध्वी प्राची ने मुस्लिम लड़कियों से अपील की है कि वे हिन्दू लड़कों से शादी करें।
उन्होंने मुस्लिम महिलाओं को सुझाव देते हुए कहा कि उनका मानना है कि हिंदू लडक़ों से शादी कर मुस्लिम महिलाएं तीन तलाक और हलाला जैसी प्रथा से बच सकती हैं। उन्होंने कहा, “मैं महिलाओं के लिए लंबे समय से लड़ रही हूँ”।
साथ ही उन्होंने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को अपना बड़ा भाई बताते हुए उनसे अपील की है कि जब तक कावड़ यात्रा चल रही है, तब तक राज्य में मस्जिदों पर लगे लाउडस्पीकर बंद होने चाहिए।
बता दें कि हाल में ही उत्तर प्रदेश सरकार ने 2013 में हुए मुजफ्फरनजर दंगों के कई केस वापस लिए हैं, जिसमें साध्वी प्राची के खिलाफ भडक़ाऊ भाषण देने का मामला भी शामिल था। साध्वी प्राची ने कहा, ‘मेरे बड़े भाई योगी जी, कम से कम जब तक उत्तर प्रदेश में कावड़ यात्रा चले, तब तक मस्जिदों में लाउडस्पीकर बंद हो।’ साध्वी प्राची उत्तर प्रदेश के मथुरा में भाषड़ देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड समेत अन्य राज्यों से कावड़ यात्री कावड़ लेकर भोले नाथ का जन्मदिन मनाने पहुंच रहे हैं।
साध्वी ने कहा कि तीन तलाक के लिए लड़ रही अपनी बहन निदा खान और उनके जैसे अन्य मुस्लिम महिलाओं से प्रार्थना करती हूं कि वह अपना धर्म छोड़ दें जिससे वह तीन तलाक और हलाला से बच सकती हैं।’ साध्वी प्राची ने कहा, ‘न तलाक न हलाला का कोई डर है। हिंदू समाज में आए न कोई डर है।
ऐसे समाज को छोडक़र के जो महिलाओं की जिंदगी केवल तबाह करते हैं। हिंदू धर्म में आइए। हिंदू समाज में शादी करना। अच्छे संस्कारी बहुत बच्चे बेटे मिलेंगे। आपका स्वागत है।’
उन्होंने यह भी कहा कि तीन तलाक की पीडि़त महिलाओं को ऐसे मौलानाओं को तमाचा मारना चाहिए जो हलाला करने या फिर धर्म से निकालने की धमकी देते हैं। ऐसे में मौलवियों को सजा मिलनी चाहिए जो समाज को गंदा करने का काम कर रहे हैं।
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7
