Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / अमेरिका का चीनी समान पर शिकंजा : चीन के सामान पर आयात शुल्क दोगुना करने के निर्देश

अमेरिका का चीनी समान पर शिकंजा : चीन के सामान पर आयात शुल्क दोगुना करने के निर्देश

 

अमरीकी जनता से किये अपने वायदे को निभाते हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीनी समान पर आयात शुल्क बढ़ाने का फैसला किया है। बता दें कि अमेरिका में चीनी समान ने जबर्दस्त पैंठ बढ़ाई थी जिस वजह से अमेरिकी कंपनियों को खास नुकसान हो रहा था। ट्रंप ने चुनावों से पहले अमेरिकी जनता से वादा किया था कि अगर वो राष्ट्रपति बनें तो चीनी सामान पर आयात शुल्क बढ़ा देंगे ताकि अमेरिकी कंपनियों को नुकसान न झेलना पड़े।

बता दें कि अमेरिकी प्रशासन को 200 अरब डॉलर के मूल्य वाले चीनी उत्पादों पर 10 फीसदी आयात शुल्क बढ़ाकर 25 फीसदी करने पर विचार करने का आदेश दिया है। न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, ट्रंप न बुधवार को अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि को निर्देश दिए कि वह चीनी उत्पादों पर आयात शुल्क को बढ़ाकर दोगुना करने पर विचार करने को कहा है।

इन उत्पादों में मछली, पेट्रोलियम, रसायन, रेफ्रिजरेटर, हैंडबैग और अन्य सामान शामिल है। हालांकि, इस पर अंतिम फैसला सितंबर से पहले लिए जाने की संभावना नहीं है। अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि रॉबर्ट लाइटाइजर ने जारी बयान में कहा, “चीनी सामान पर आयात शुल्क पर संभावित बढ़ोतरी का उद्देश्य चीन को अपनी हानिकारक नीतियों को बदलने के लिए प्रोत्साहित करना है।” अमेरिका के इस रुख पर चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गेंग शुआंग ने कहा कि चीन व्यापार विवाद पर अपने रुख पर अटल है।

प्रवक्ता ने कहा, “चीन का रुख दृढ़ और स्पष्ट है। इसमें कोई बदलाव नहीं होगा। अमेरिका द्वारा हमें ब्लैकमेल करना और दबाव बनाना काम नहीं करेगा और यदि अमेरिका अपनी उकसावे वाली गतिविधियों को जारी रखेगा तो हम भी इसका उचित जवाब देंगे।”

 


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

“कोट्यवधींचा खर्च, तरीही सुविधा नाहीत; भुसावळ नगरपरिषदेवर श्वेतपत्रिकेची मागणी”

"कोट्यवधींचा खर्च, तरीही सुविधा नाहीत; भुसावळ नगरपरिषदेवर श्वेतपत्रिकेची मागणी"

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading