पाकिस्तान में हुए चुनावों में सबसे आगे रही इमरान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ ने 116 सीटें जीतीं। जिसके बाद इमरान खान ने सबसे ज्यादा सीटें आने के साथ प्रधानमंत्री पद का दावा ठोकते हुए अपनी दावेदारी पेश की।
बता दें कि इसी बाबत इमरान खान 11 अगस्त को बतौर पाकिस्तानी प्रधानमंत्री के रूप में सपथ लेंगे। लेकिन पाकिस्तान के इतिहास में इस बार का सपथ ग्रहण समारोह थोड़ा हटके होने वाला है क्योंकि इमरान खान की तरफ से उनके सपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए भारत समेत कई देशों के बड़े नेताओं को न्यौता भेजा गया है।
बता दें कि पाकिस्तान में हुए हालिया चुनावों के बाद इमरान खान 11 अगस्त को प्रधानमंत्री पद के शपथ ग्रहण की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने बॉलिवुड सुपरस्टार आमिर खान, पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर, कपिल देव और सिद्धू को न्योता दिया है। इमरान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) 25 जुलाई को हुए आम चुनाव में 116 सीटें जीती हैं।
निमंत्रण मिलने पर सिद्धू ने कहा कि ‘यह काफी सम्मान की बात है, मैंने निमंत्रण स्वीकार कर लिया है।’
वहीं पीटीआई के प्रवक्ता ने उन रिपोर्टों को खारिज किया है जिनमें कहा जा रहा था कि इमरान खान के शपथ कार्यक्रम में विदेशी नेताओं को बुलाया जाएगा। इससे पहले 11 अगस्त को इमरान के शपथ कार्यक्रम में न्योता भेजे जाने वाले विदेशी नेताओं में पीएम नरेंद्र मोदी का नाम भी शामिल बताया जा चुका है।
पीटीआई के प्रवक्ता फवाद हुसैन का स्पष्टीकरण ऐसे समय में आया है जब मीडिया में पीएम मोदी समेत सार्क देशों के नेताओं को इमरान के शपथ समारोह में निमंत्रण देने की खबरें सामने आईं।
पार्टी के प्रवक्ता ने ट्वीट किया, पीएम के शपथग्रहण समारोह में अंतरराष्ट्रीय नेताओं को बुलाने वाली मीडिया की खबरें सही नहीं हैं। हमने इस मसले पर विदेश मंत्रालय से सुझाव मांगा है और हम उसके मुताबिक ही फैसला लेंगे।
फवाद हुसैन ने इससे पहले कहा था कि पीएम मोदी का इमरान की जीत पर उनको फोन करना एक अच्छा कदम है। इसका स्वागत करना चाहिए।
बता दें कि मंगलवार को मीडिया में आई खबरों में कहा गया था कि इमरान खान को मिली कम सीटों के बावजूद वह सरकार बनाने जा रहे हैं। इसके लिए 11 अगस्त को शपथ ग्रहण समारोह के लिए वह पीएम मोदी समेत सभी सार्क देशों के नेताओं को बुलाने पर विचार कर रहे हैं। 65 वर्षीय इमरान के नेतृत्व में पीटीआई पाकिस्तान में सबसे बड़े दल के रूप में उभरा है।
****
ख़बर 24 एक्सप्रेस
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7
