बता दें कि अगर भगौड़े माल्या का प्रत्यपर्ण होता है तो उसे भारत लाते ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा और केस चलते समय उसे मुम्बई की आर्थर जेल में रखा जा सकता है जिसका डर विजय माल्या को सताने लगा है।
माल्या ने लंदन की अदालत को बताया कि भारत की जेलों में न तो हवा है और न ही लाइट। वहां कैदियों की हालत बड़ी बद्दतर होती है। इसी के चलते वो भारत नहीं जाना चाहता है।
बता दें कि माल्या भारतीय सरकार से कर्ज चुकाने का आग्रह भी कर चुका है, उसने भारत सरकार से कहा था कि सरकार भारत आकर उसकी प्रॉपर्टी बेचने की उसे इजाजत दे दे ताकि वो अपना सारा कर्ज उतार सके लेकिन भारतीय सरकार ने ऐसे किसी आग्रह को मानने से इनकार करते हुए माल्या को कर्ज चुकाने की हिदायत दी है।
वहीं दूसरी तरफ आज विजय माल्या के प्रत्यर्पण पर लंदन की कोर्ट में सुनवाई 12 सितंबर तक टल गई है। विजय माल्या की जमानत की अवधि भी बढ़ा दी गई है। कोर्ट ने भारत से आर्थर रोड़ जेल का वीडियो मांगा है जिसमें विजय माल्या को प्रत्यर्पण के बाद रखा जाएगा। कोर्ट में आज विजय माल्या के प्रत्यर्पण पर अंतिम सुनवाई थी। इस सुनवाई में विजय माल्या भी भाग लेने पहुंचा था। विजय माल्या लंदन की कोर्ट में अपने भारत प्रत्यर्पण के खिलाफ केस लड़ रहा है।
न्यायाधीश एम्मा की कोर्ट में विजय माल्या पर सुनवाई हो रही है। भारत से सीबीआई और ईडी की टीम पहले ही लंदन पहुंच चुकी है। बता दे, लंदन की कोर्ट में पिछले साल दिसंबर में माल्या का प्रत्यर्पण का ट्रायल शुरू हुआ था। विजय माल्या मार्च 2016 से देश छोडक़र जा चुका है।
माल्या ने किंगफिशर एयरलाइंस के खाते पर डिफॉल्ट किया है। उसके खिलाफ फ्रॉड के भी आरोप हैं। इस केस की पिछली सुनवाई 27 अप्रैल को हुई थी। जिसमें यूके की कोर्ट ने विजय माल्या के खिलाफ पेश किए गए सबूतों को मान्य किया था।
विजय माल्या ने सुनवाई से पहले कहा कि उसने कर्नाटक हाईकोर्ट के सामने सेटलमेंट का ऑफर दिया है। कोर्ट के सामने 14 हजार करोड़ की संपत्ति रखी हैं। कोर्ट से कहा कि इस प्रॉपर्टी को बेचकर बैंक और कर्जदारों का पैसा चुका दिया जाए। उसने कहा कि पैसा चुराने और मनी लॉन्डरिंग के आरोप गलत है।
उसने कहा कि मैने कोर्ट के सामने अपने संपत्ति रख दी हैं अब कोर्ट को फैसला करना है। माल्या ने कहा कि वो कोर्ट का फैसला मानेगा। पिछले महीने माल्या ने कहा था कि वो बैंक डिफॉल्ट का पोस्टर बॉय बन चुका है। 22 जून को विजय माल्या ने कर्नाटक हाइकोर्ट के सामने अपनी 13,900 करोड़ रुपए की एसेट बेचकर पैसा चुकाने की अर्जी दी थी।
*******
ख़बर 24 एक्सप्रेस
Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Hindi News – Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines, current affairs, cricket, sports, business and cinema, Latest Hindi News, Breaking News in Hindi, Bollywood Gossip, Bollywood News, Top Hindi News Channel, Khabar 24 Express Live TV, Khabar24, Khabar24 Express
