Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / कुमारस्वामी की कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात, बहुमत से पहले ले सकते हैं सीएम पद की सपथ

कुमारस्वामी की कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात, बहुमत से पहले ले सकते हैं सीएम पद की सपथ

 

 

कर्नाटक का नाटक थमने का नाम नहीं ले रहा है। येदियुरप्पा के इस्तीफे के बाद अब बाजी कांग्रेस जेडीएस के हाथ में है इसी के चलते जेडीएस की तरफ से सीएम उम्मीदवार कुमारस्वामी ने आज राहुल गांधी से मुलाकात की।
कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन होने के बाद अब बहुमत परीक्षण की बारी है। सोमवार को पार्टी हाईकमान से जुड़े सूत्रों से पता चला है नई दिल्ली में सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की अध्यक्षता में कई वरिष्ठ नेताओं ने हिस्सा लिया।

 

इसके बाद माना जा रहा है कि कांग्रेस और जेडीएस में कुछ विधायकों के नाराज होने के कारण कुमारस्वामी को बहुमत परीक्षण से पहले ही मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई जा सकती है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि कुमारस्वामी के साथ कुछ विधायक भी मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। बैठक में गुलाम नबी आजाद, कुमारस्वामी, अशोक गहलोत सहित कई नेता मौजूद थे।

 

23 मई को जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी सीएम पद की शपथ लेंगे। सूत्रों के मुताबिक, 33 कैबिनेट वाली इस सरकार में कांग्रेस के 20 और जेडीएस के 13 मंत्रियों को शामिल किया जा सकता है। उधर, मुख्यमंत्री के साथ-साथ वित्त और पीडब्ल्यूडी सहित अहम विभाग जेडीएस अपने पास रखने की तैयारी में है। हालांकि इस बारे में अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। यह कयास जरूर लगाए जा रहे हैं कि राहुल से मुलाकात के बाद कैबिनेट की तस्वीर साफ हो सकती है।


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

कालबाह्य शासकीय वाहनांचा तात्काळ लिलाव करा; केदारनाथ सानप यांची जिल्हाधिकाऱ्यांकडे मागणी

कालबाह्य शासकीय वाहनांचा तात्काळ लिलाव करा; केदारनाथ सानप यांची जिल्हाधिकाऱ्यांकडे मागणी

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading