Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / अयोध्या में श्री राम मंदिर से करोड़ों के गहने चोरी, मुख्य पुजारी ने प्रशासन पर लगाये गंभीर आरोप

अयोध्या में श्री राम मंदिर से करोड़ों के गहने चोरी, मुख्य पुजारी ने प्रशासन पर लगाये गंभीर आरोप

 

 

 

 

“अयोध्या में श्री राम मंदिर पहले से ही विवादों में है। अब एक नया विवाद और खड़ा हो गया है और इस बार विवाद है श्री राम मंदिर में चढ़ाए गए दान को लेकर।”

 

बता दें कि श्री राम के मंदिर में करोड़ों रुपये का चढ़ावा आता है जिसकी देख रेख प्रशासन के हाथों में होती है। इसी के चलते
श्री राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र देव ने प्रशासन पर करोड़ों के गहने चोरी का अारोप लगाया है।

उन्होंने कहा कि रामलला के मंदिर में आने वाले दान के गहनों की चोरी की जा रही है। इतना ही नहीं उन्होंने कमिश्नर ऑफिस में तैनात बाबू बसंत लाल मौर्या का नाम लेते कहा कि वह इन गहनों की बदौलत वह करोड़ों की संपत्ति का मालिक बन गया है।

उन्होंने कहा कि 2000 से लेकर अब तक मंदिर में आए गहनों का कोई ब्योरा उपलब्ध नहीं है। जबकि हर साल बड़ी मात्रा में लोग गहने दान करके जाते हैं। जब भी इस मामले की शिकायत रिसीवर से की गई तो सभी ने चुप्पी साध ली। उन्होंने कहा कि यहां नीचे से लेकर ऊपर तक सभी सिर्फ बसंत लाल के कहने पर चलते हैं।

हालांकि यह पहला मामला नहीं जब पुजारी ने प्रशासन पर इस तरह के गंभीर आरोप लगाए हैं। बताया जा रहा है कि पुजारी प्रशासन द्वारा मंदिर संचालन के लिए भेजे जाने बिलों में कटौती को लेकर नाराज हैं। हाल ही में रामनवमी के अवसर पर जन्मोत्सव के आयोजन में 51 हजार रुपए का खर्च आया था। इसका बिल पुजारी ने मंडलायुक्त के रिसीवर को भेजा भुगतान के लिए भेजा था। लेकिन प्रशासन की ओर से 51 हजार के बजाए मात्र 42 हजार रुपए ही प्राप्त हुए।

इस संबंध में पुजारी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी शिकायत की है। इसकी कॉपी दिखाते हुए उन्होंने मीडिया से कहा कि मंदिर के खर्चों में प्रशासन कंजूसी दिखा रहा है। रामनवमी का अयोजन और भव्य हो सकता था, लेकिन प्रशासन की ओर से पैसा न दिए जाने से तैयारियां उस स्तर पर नहीं हो सकीं। उन्होंने कहा कि प्रशासन को यह भी देखना चाहिए कि राममंदिर से चंदे के रूप में कितना पैसा सरकार के पास जाता है।


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Subscribe