
श्रीदेवी के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर, जवां दिलों पर राज करने वाली श्री देवी का दिल का दौरा पड़ने से निधन
बॉलीवुड की चांदनी, यानी श्रीदेवी अब नहीं रहीं। उनकी दुबई में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। श्रीदेवी एक प्रोग्राम में हिस्सा लेने के लिए दुबई गयी हुईं थी उनके साथ उनकी बेटी और उनके पति बोनी कपूर भी साथ थे।
बताया जा रहा है कि अचानक से श्रीदेवी को हार्टअटैक आया और उनका निधन हो गया। जैसे ही यह खबर फैली सब जगह शोक की लहर फैल गयी। इस तरह अचानक से श्रीदेवी अपने सभी चाहने वालों को अलविदा कह गयीं।

बता दें कि श्रीदेवी की उम्र महज़ 54 साल की थी। बाबजूद इसके वो पूरी तरह से फिट दिखती थी। लेकिन आज श्रीदेवी ने दुबई में आखिरी सांस ली। बताया जा रहा है कि श्रीदेवी एक शादी समारोह में शामिल होने दुबई गई थीं। वहां श्रीदेवी की हार्ट अटैक से तबीयत अचानक बिगड़ गई और मौत हो गई।

श्रीदेवी के साथ उनके पति बोनी कपूर और बेटी खुशी भी दुबई में मौजूद थे। वो परिवार के साथ शादी समारोह में शिरकत करने पहुंची थीं तभी उनकी तबीयत बिगड़ गई।
दो दशकों तक सिल्वर स्क्रीन पर चांदनी बिखेरनी वाली श्रीदेवी ने हाल ही में मॉम फिल्म में अहम रोल निभाया था। इससे पहले इंग्लिश विंग्लिश मूवी में कमबैक कर उन्होंने पर्दे पर जबरदस्त वापसी की थी। श्रीदेवी के साथ खुदा गवाह, मिस्टर इंडिया और चांदनी जैसी बड़ी सुपरहिट फिल्मों के नाम भी जुड़े हैं।
खूबसूरत एकट्रेस में श्रीदेवी का नाम शुमार था। श्रीदेवी के दुनिया से जाने पर पूरे बॉलीवुड में गम का माहौल है। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा से लेकर सुष्मिता सेन तक तमाम एक्टर, एक्ट्रेस और डायरेक्टर-प्रोड्यूसरों ने श्रीदेवी की मौत की खबर पर दुख जाहिर किया है।
Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Hindi News – Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines, current affairs, cricket, sports, business and cinema, Latest Hindi News, Breaking News in Hindi, Bollywood Gossip, Bollywood News, Top Hindi News Channel, Khabar 24 Express Live TV, Khabar24, Khabar24 Express